लातूर में चारा उगाने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 1.21 लाख रुपये तक की सहायता  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
लातूर

महाराष्ट्र के लातूर में चारा उगाने के लिए किसानों को ₹1.21 लाख प्रति एकड़ तक सहायता, 1 नवंबर तक आवेदन

Latur Fodder Farming Scheme: महाराष्ट्र के लातूर जिले में सूखे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब चारा उगाने पर किसानों को प्रति एकड़ 1.21 लाख रुपये की मदद मिलेगी।

आकाश मसने

Highlights

  • लातूर में चारा उगाने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 1.21 लाख रुपये तक की सहायता।

  • बिना पशुधन वाले किसान भी सिंचाई सुविधा होने पर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

  • लातूर के किसान 1 नवंबर तक आवेदन तक कर सकते है आवेदन।

Latur Fodder Farming Financial Aid: महाराष्ट्र के लातूर जिले पर सूखे के खतरे के बीच जिला प्रशासन ने किसानों और पशुपालकों के लिए एक राहत भरी योजना शुरू की है। लातूर जिले में पशुओं के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने उद्देश्य से चारा खेती प्रोत्साहन पहल की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को चारे की खेती के लिए प्रति एकड़ 1.21 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

बिना मवेशी वाले किसान भी पात्र

लातूर जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना के लिए आवेदन करने वाले किसान के पास खुद के पशुधन होना अनिवार्य नहीं है। ऐसे सभी किसान, जिनके पास नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीनों के दौरान सिंचाई का पर्याप्त पानी उपलब्ध है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसान उगाई गई चारे की फसल का उपयोग अपने मवेशियों के लिए कर सकते हैं या फिर इसे स्थानीय पशुपालकों को बेचकर अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं।

महाबीज किसानों को देगा मुफ्त बीज

इस पहल के तहत किसानों को खेती में अपनी जेब से कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 'महाबीज' की ओर से जिला वार्षिक योजना के माध्यम से 'स्पीडफीड' चारा ज्वार के उच्च गुणवत्ता वाले बीज किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।

1 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

लातूर जिला प्रशासन ने रबी सीजन में सिंचाई की सुविधा वाले सभी पात्र किसानों से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर तय की गई है।

वीबी-जी राम जी योजना के तहत मंजूरी

लातूर के जिलाधिकारी भरत बस्तेवाड़ ने विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G Scheme) के तहत इस अनूठी चारा खेती योजना का खाका तैयार किया था, जिसे अब महाराष्ट्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है।

चारे की खेती की लिए प्रति 1,21,815 रुपए मिलेंगे

प्रशासन के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ कुल ₹1,21,815 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें 84,956 रुपये मजदूरी और 36,859 रुपये बीज, उर्वरक तथा अन्य सामग्री के लिए शामिल हैं।

यह राशि भूमि की तैयारी, बुवाई, खाद-उर्वरक डालने, सिंचाई, निराई-गुड़ाई और कटाई तक के सभी चरणों को कवर करती है। प्रशासन का अनुमान है कि किसान सरकारी सहायता प्राप्त करने के साथ-साथ महज चार महीनों में उगे हुए चारे को बेचकर प्रति एकड़ ₹1.5 लाख तक की कमाई भी कर सकते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल