Maharashtra Breaking News LIVE Updates: मंत्री संजय राठौड़ ने कहा, "राज्य मंत्रिमंडल संकटग्रस्त किसानों के लिए ऋण माफी पर चर्चा कर रहा है, और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करेंगे।"
भारी बारिश के बाद भिवंडी-ठाणे मार्ग पर जलभराव हो गया है। यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गई है। नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कल्याण में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इस भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया है।
दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल, सीआईबी और मंडल टास्क टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन 12834 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे फरार आरोपी को दबोचकर उसके पास से 275.93 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 27,50,000 रुपए आंकी गई है। पकड़ा गया युवक ग्राम वलवन, तहसील आटपाडी, जिला सांगली निवासी अतुल सत्यवान उर्फ सतीश जाधव (24) बताया गया है। ट्रेन में उसके साथ पत्नी रोहिणी, पिता सत्यवान जाधव (50) और नानी सास सिंधुताई जाधव (55) थीं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नैहाटी (हावड़ा) में सोना कारीगर का काम करता है और बरामद सोना उसी मामले से संबंधित है।
भारी बारिश ने राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और कृषि फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। नांदेड़ जिले के मुखेड़ में एक किसान की गौशाला में पानी भर गया, जिससे 50 भैंसों की मौत हो गई। मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्ट्र में भी नदियां और नहरें उफान पर हैं। दूसरी ओर, कोंकण समेत मुंबई में भारी बारिश जारी है और सड़कें नदियों में तब्दील हो रही हैं। मुंबई, उपनगरों, ठाणे और नवी मुंबई में भी सुबह से भारी बारिश हो रही है। ठाणे में मात्र 4 घंटों में 31.22 मिमी बारिश दर्ज की गई है और ठाणे के जिलाधिकारी ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। ठाणे में 18 और 19 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस बीच, नवी मुंबई में भी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
महाराष्ट्र भर में भारी बारिश जारी है। मुंबई, कोंकण, विदर्भ और मराठवाड़ा में कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। नवी मुंबई और ठाणे में भी भारी बारिश जारी है। मराठवाड़ा में बारिश से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और नासिक के घाट इलाकों में सोमवार और मंगलवार, 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के निचले इलाकों में पानी जमा हो रहा है। बारिश के कारण सड़क यातायात धीमा हो गया है। स्थानीय परिवहन भी देरी से चल रहा है। बारिश के कारण मुंबई के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। अगले 48 घंटों के लिए मुंबई, ठाणे और कोंकण में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मंत्री संजय राठौड़ ने कहा, "राज्य मंत्रिमंडल संकटग्रस्त किसानों के लिए ऋण माफी पर चर्चा कर रहा है, और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करेंगे।"
आईएमडी के वैज्ञानिक एस. डी. सनप ने कहा, "पुणे शहर और जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि घाट क्षेत्रों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। यह स्थिति अगले 48 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है..."
मुंबई पुलिस ने 21 वर्षीय बांग्लादेशी महिला कैदी रुबीना इरशाद शेख को फिर से गिरफ्तार कर लिया है, जो 14 अगस्त को भीड़ का फायदा उठाकर जेजे अस्पताल से भाग गई थी। भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में जेल में बंद शेख को इलाज के लिए लाया गया था, जब वह भागी थी। तीन दिनों की सीसीटीवी जांच और खुफिया सूचनाओं के बाद, उसे नवी मुंबई में पकड़ा गया। पुलिस संभावित बाहरी मदद की जांच कर रही है।
मुंबई के मौजूदा मौसम की स्थिति पर एनसीपी-एससीपी नेता और प्रवक्ता महेश तपासे कहते हैं, "मुंबई में बारिश की वजह से मुंबई का जलस्तर सूख गया है, बाढ़ आ गई है और यहां शहर, जिसे हम बीएमसी कहते हैं, उसका प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गया है। अब इतने सालों में बीएमसी के चुनाव नहीं हुए, कोई सिटी मैनेजर नहीं है, पूरा प्रशासन महाराष्ट्र सरकार के हाथ में है..."
संग्राम बापू भंडारे संगमने के कीर्तन के दौरान हुए हंगामे पर विधायक अमोल खताल ने कहा, "करीब एक घंटे के कीर्तन के बाद, जैसे ही महाराज ने हिंदुत्व विचारधारा, खासकर अफ़ज़ल खान और औरंगज़ेब जैसे ऐतिहासिक लोगों द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में बोलना शुरू किया, कुछ स्थानीय राजनीतिक तत्वों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इनमें इलाके के एक पूर्व विधायक के वर्तमान निजी सहायक (पीए) और उनके कुछ सहयोगी भी शामिल थे..."
एनडीए द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा, "एनडीए ने सर्वसम्मति से माननीय सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। हम महाराष्ट्रवासियों और पूरे देशवासियों को गर्व है कि देश को एक योग्य नेता मिलने वाला है। मुझे पूरा विश्वास है कि एकजुट होकर हम यह चुनाव जीतेंगे..."
पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "...वे झूठ बोलते हैं उन्होंने हमारी सदस्य की जानकारी मांगी, फिर पदाधिकारियों की जानकारी मांगी तभी फॉर्म हमने भर दिए लेकिन हमें वो कुछ नहीं बता रहे हैं...यह सब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को दर्शाता है।" डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को विपक्ष का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, "विपक्षी नेता एक साथ बैठेंगे। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश पर कहा, "पिछले 2 दिनों में महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं। महाराष्ट्र के आधे जिलों में अगले 3 दिनों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं... हम पड़ोसी राज्यों से भी बात कर रहे हैं, चाहे वह तेलंगाना हो या कर्नाटक, जिससे पानी का डिस्चार्ज ठीक रहे और बाढ़ की स्थिति न बने... कोंकण में भी बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए हैं... नांदेड़ में काफी बारिश हुई है, बादल फटने जैसी स्थिति थी, कई लोग वहां फंस गए थे, 206 लोगों को निकाला जा चुका है व और लोगों को निकाला जा रहा है। NDRF और सेना की टीमें वहां पहुंच गई हैं... मुंबई में भी भारी बारिश हुई है और 8-10 घंटे की भारी बारिश का रेड अलर्ट है... मुंबई में ट्रेनें थोड़ी देरी से चल रही हैं, आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं है, थोड़ी बाधाएं हैं लेकिन ट्रेनें चल रही हैं।"
तेज़ बारिश के कारण ठाणे में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।
मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण विले पार्ले के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात धीमा हुआ।
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, "सी.पी. राधाकृष्णन पिछले एक साल से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं... वे झारखंड के राज्यपाल, सांसद भी रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि अगर वे चुने जाते हैं तो इस कुर्सी की गरिमा पूरी तरह से वापस आएगी, हमने इस कुर्सी को बहुत कमज़ोर होते देखा है... जहां तक INDIA गठबंधन का सवाल है, INDIA गठबंधन एक साथ मिलकर इसपर निर्णय लेगा।"
विपक्षी (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता एन.डी.ए. द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का दावेदार घोषित करने पर कहा गया, "...सी.पी. राधाकृष्णन निश्चित रूप से महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में हैं, एक बहुत ही प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं... अगर महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, तो हमें खुशी है लेकिन चुनाव करना होगा। भारत गठबंधन एक निर्णय चाहता है, मैं नहीं कह सकता कि वह क्या निर्णय लेंगे...लेकिन आज हम इस पर चर्चा करेंगे और पद पर निर्णय लेंगे। देश में और भी गंभीर कंपनियां चल रही हैं, वोट की पूंजी, हम इस पर ध्यान नहीं भटकाना चाहते हैं..."
महाराष्ट्र: नवी मुंबई में लगातार भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हुई।
NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने कहा, "सी.पी. राधाकृष्णन RSS और भाजपा के करीबी हैं। महाराष्ट्र में उनको जानबूझ कर भेजा गया था... अभी उनको उपराष्ट्रपति बनाया जा रहा है। हम उसका अभिनंदन करते हैं। लेकिन धनखड़ साहब के साथ क्या हुआ वो भी उनको देखना चाहिए..."
भारी बारिश के कारण वाशिम के नागपुर-संभाजी नगर राजमार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है।
मुंबई में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक और सड़कें जलमग्न हैं।
मध्य रेलवे CPRO स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण, कसारा, कर्जत की तरफ जाने वाली ट्रेनों की गति बारिश की वजह से धीमी हो गई है, जिसकी वजह से अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनें 5-6 मिनट देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हार्बर लाइन पर कुर्ला, चेंबूर और चुनाभट्टी इलाकों में जलभराव की समस्या है... हार्बर लाइन की ट्रेनें 12-15 मिनट देरी से चल रही हैं, ट्रांस हार्बर की ट्रेनें 6-7 मिनट देरी से चल रही हैं... लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कहीं कोई समस्या न हो..."
पुणे के कई हिस्सों में बारिश हुई।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने मुंबई में हो रही भारी बारिश पर कहा, "मैं स्वयं मुंबई महानगरपालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष में आया हूं... हमने अभी एक बैठक भी की है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयुक्त से चर्चा की गई है... दोपहर में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। ट्रेन, लोकल ट्रेन थोड़ी देरी से चल रही हैं... दादर टर्मिनल, CSMT, कुर्ला, सायन में अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो उन्हें BST की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं... कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की भी जानकारी मिली है, उन्हें जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यातायात में कोई दिक्कत न हो..."
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने मुंबई में हो रही भारी बारिश पर कहा, "राज्य में भारी बारिश हो रही है। कल दोपहर से ही बारिश शुरू हो गई थी। 5-6 जिले ऐसे हैं जहां बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट है। नांदेड़ में भारी बारिश हुई है, जलमग्न इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। SDRF की टीमें भी बुलाई गई हैं, प्रशासन की ओर से काम जारी है... 4-5 लोग लापता हैं लेकिन उनकी तलाश जारी है... हम हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है।"
महाराष्ट्र के राज्यपाल और भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, प्रह्लाद जोशी, भूपेंद्र यादव, किंजरापु राम मोहन नायडू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइन ‘ट्रेडिंग' योजना में निवेश करने के नाम पर दो लोगों ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसने सोशल मीड़िया मंच फेसबुक पर इस ‘ट्रेडिंग' योजना का विज्ञापन देखा था। उसे एक व्हॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां धोखेबाज ‘आईपीओ' में निवेश करने के लिए उकसाया करते थे। पीड़ित ने इस वर्ष मई और जून महीने में कुछ बैंक खातों में 40,99,814 रुपये भेजे जिसके बाद उसके ऐसा दर्शाया गया कि उसका निवेश बढ़कर 88,39,072 रुपये हो गया है लेकिन वह यह पैसे निकाल नहीं पाया।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता संदीप देशपांडे ने सोमवार को बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव में प्रतिद्वंद्वियों पर रुपये बांटने का आरोप लगाया। यह चुनाव मनसे और शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन में लड़ रहे हैं। बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी के लिए चुनाव सोमवार को हो रहे हैं जिस पर अब तक शिवसेना (यूबीटी) का कब्जा है। देशपांडे ने ‘एक्स' पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया कि बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी के एक सदस्य को एक पर्चा मिला जिसमें छिपाकर रखे गए एक लिफाफे में 500 रुपये के दो नोट थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वोट खरीदने का खेल है। देशपांडे ने कहा कि इस बारे में निर्वाचन अधिकारी के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
मुंबई शहर के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। इसे देखते हुए अंधेरी सबवे बंद कर दिया गया।
महाराष्ट्र के नांदेड़ के मुखेड़ तालुका में सोमवार सुबह से भारी बारिश जारी है। भिंगोली, भेंडेगांव, हसनाल, रावनगांव, भसवाड़ी और सांगवी भदेव जैसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीमें मौके पर भेज दी हैं और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। गांवों में घरों में पानी घुस गया है और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सालों बाद ऐसी बारिश देखी है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।
एनडीए द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इसे लेकर इंडिया ब्लॉक फैसला लेगा और चुनाव होंगे। मैं अभी आपको फैसला नहीं बता सकता, लेकिन हां, नेता आज एक साथ बैठेंगे। हम मिलेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। सीपी राधाकृष्णन के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम क्यों सपोर्ट करें।
मुंबई शहर में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण यातायात पर असर पड़ा हैं। विले पार्ले के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात धीमा हो गया और जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर वाहनों की लंबी-लबीं कतारें लगी हुई है।
बंगाल की खाड़ी के साथ विदर्भ में सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र में बारिश फिर बढ़ जाएगी। रायगड, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर, सातारा में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में मुख्य रूप से पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण घाट में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बंबई उच्च न्यायालय की कोल्हापुर सर्किट बेंच के लिए चार न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के आदेश मुंबई उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार एचएम भोसले ने जारी किए हैं। न्यायाधीश एमएस कर्णिक और न्यायाधीश शर्मिला देशमुख को डिवीजन बेंच के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश शिवकुमार दिघे और न्यायाधीश एसजी चपलगावकर को सिंगल बेंच न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया है। मुंबई उच्च न्यायालय की कोल्हापुर सर्किट बेंच का वास्तविक कामकाज सोमवार, 18 अगस्त से नियमित रूप से शुरू हो रहा है।
मुंबई के चीरा बाज़ार इलाके में एक इमारत की सीढ़ी का एक हिस्सा गिरने से तीन लोग घायल हो गए। प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बॉम्बे उच्च न्यायालय की कोल्हापुर सर्किट बेंच के उद्घाटन समारोह में शेंडा पार्क में बेंच के लिए मुख्य भवन के अनुमोदन आदेश की एक प्रति बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक आराधे को सौंपी।
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कोल्हापुर में बॉम्बे हाई कोर्ट की सर्किट बेंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक आराधे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल, मंत्री नितेश राणे, मंत्री उदय सामंत, मंत्री प्रकाश अबितकर, सांसद धैर्यशील माने, बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। सीएम ने राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी। सीएम ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।