गोकुल दूध (सोर्स: सोशल मीडिया)
कोल्हापुर

गोकुल दूध 6 रुपये तक महंगा, 21 नवंबर से लागू होंगी नई दरें; देखें मुंबई-पुणे के ताजा रेट

Gokul Milk Price Hike 2026: नए चेयरमैन राजेश पाटील के नेतृत्व में गोकुल दूध संघ ने भैंस और गाय के दूध के दाम बढ़ाए। भैंस का दूध 6 रुपये महंगा, गाय के दूध के दाम में 2 रुनये का इजाफा हुआ।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • भैंस के दूध की बिक्री कीमत प्रति लीटर 6 रुपये और गाय की 2 रुपये बढ़ी।

  • दूध उत्पादकों को राहत देते हुए खरीद भाव भैंस में 3 रुपये और गाय में 2 रुपये बढ़ाया।

  • यह नई दरें 21 नवंबर 2026 शनिवार से पूरे क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू होंगी।

Gokul Milk New Rate List: महाराष्ट्र में अपने रोचक चुनाव को लेकर फिलहाल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ को नया चेयरमैन मिलते ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।

नए अध्यक्ष राजेश पाटील के नेतृत्व में गठित संचालक मंडल ने दूध के खरीद और बिक्री दोनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इसका सीधा असर मुंबई, पुणे और कोल्हापुर समेत गोकुल दूध की आपूर्ति वाले इलाकों के ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।

भैंस और गाय के दूध खरीद भाव में भी इजाफा

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भैंस के दूध में की गई है। इसकी बिक्री कीमत में प्रति लीटर 6 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जबकि गाय के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दूध उत्पादकों को भी इस फैसले से राहत देने की कोशिश की गई है। भैंस के दूध के खरीद भाव में 3 रुपये और गाय के दूध के खरीद भाव में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 21 नवंबर 2026, शनिवार से लागू होने की जानकारी दी गई है।

गोकुल दूध के संभावित नए रेट की लिस्ट

शहरपुराना भैंस दूध भावनई दर (₹6 वृद्धि के हिसाब से)
मुंबई₹78₹84
पुणे₹78₹84
कोल्हापुर₹72₹78

क्यों अचानक बढ़े गोकुल दूध के दाम?

गोकुल दूध संघ में नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा लगातार चर्चा में था। दरअसल, 13 नवंबर को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पाटील ने संकेत दिए थे कि दूध के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया था कि संघ को प्रशासक के कार्यकाल के दौरान लगभग 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई करना नए संचालक मंडल की प्राथमिकता है।

14 नवंबर को हुई पहली संचालक मंडल की बैठक में दूध की कीमतों पर अंतिम फैसला टाल दिया गया था। राजेश पाटील ने सभी 29 संचालकों, चार दलों की समन्वय समिति और मुंबई के दूध वितरकों से चर्चा के बाद निर्णय लेने की बात कही थी। इसके बाद मुंबई के वितरकों के साथ बातचीत और संचालक मंडल की चर्चा के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला सामने आया।

दूध का प्रकारबिक्री दर में बढ़ोतरीखरीद दर में बढ़ोतरी
भैंस का दूध₹6 प्रति लीटर₹3 प्रति लीटर
गाय का दूध₹2 प्रति लीटर₹2 प्रति लीटर

अब 70 करोड़ रुपये के घाटे की चर्चा

गोकुल दूध संघ की आर्थिक स्थिति भी इस दरवृद्धि की बड़ी वजह बताई जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों में प्रशासक के छह महीने के कार्यकाल के दौरान 24 करोड़ रुपये के नुकसान का जिक्र किया गया था। वहीं, 19 नवंबर की रिपोर्ट में संघ पर लगभग 70 करोड़ रुपये की वित्तीय कमी का उल्लेख किया गया है।

दूध उत्पादन की लागत, पशुओं के चारे और पशु आहार की कीमतों में वृद्धि तथा परिवहन खर्च बढ़ने से भी डेयरी पर दबाव है। प्रबंधन का मानना है कि बिक्री दर बढ़ने से दूध उत्पादकों को भी अधिक खरीद मूल्य दिया जा सकेगा और संघ की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी।

जनवरी में फिर महंगा हो सकता है दूध?

ग्राहकों के लिए चिंता की बात यह भी है कि दूध की कीमतों में आगे भी बदलाव की संभावना जताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूध की उपलब्धता और बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए जनवरी में कीमतों की दोबारा समीक्षा की जा सकती है।

यानी फिलहाल 21 नवंबर से लागू होने वाली दरवृद्धि के बाद भी ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि, जनवरी में दोबारा कीमतें बढ़ेंगी या नहीं, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

चुनाव से लेकर दरवृद्धि तक क्यों रहा विवाद?

गोकुल दूध संघ का चुनाव इस बार महाराष्ट्र की राजनीति में भी काफी चर्चा में रहा। कांग्रेस समर्थित पैनल ने 13 सीटें जीतकर बढ़त हासिल की थी, जबकि महायुति समर्थित पैनल को 12 सीटें मिली थीं। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से पांच मनोनीत संचालकों की नियुक्ति और उनके मतदान अधिकारों को लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राजेश पाटील चेयरमैन चुने गए। अब नए नेतृत्व के शुरुआती फैसलों में दूध की कीमतें बढ़ाना भी शामिल हो गया है।

इस तरह गोकुल दूध संघ में सत्ता परिवर्तन के बाद जहां राजनीतिक समीकरणों की चर्चा जारी है, वहीं दूध की नई कीमतों ने आम उपभोक्ताओं का बजट भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली