न्यायाधीश एमएस कर्णिक और न्यायाधीश शर्मिला देशमुख के साथ सीजेआई गवई, सीएम फडणवीस व अन्य (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra) 
कोल्हापुर

कोल्हापुर सर्किट बेंच के लिए 4 जजों की नियुक्ति, आज से हाई कोर्ट की चौथी खंडपीठ में शुरू होगा कामकाज

kolhapur News: बंबई उच्च न्यायालय की कोल्हापुर खंडपीठ में आज से कामकाज शुरू हो जाएगा। इसके लिए हाई कोर्ट ने 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। सीजेआई बीआर गवई ने रविवार को इसका उद्घाटन किया।

आकाश मसने

Bombay High Court Appoints 4 Judges for Kolhapur Circuit Bench: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई ने रविवार को बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर सर्किट बेंच का उद्घाटन किया। आज से यहां का कामकाज शुरू हो रहा है। बंबई उच्च न्यायालय के कोल्हापुर सर्किट बेंच के लिए चार न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के आदेश मुंबई उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार एचएम भोसले ने जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक न्यायाधीश एमएस कर्णिक और न्यायाधीश शर्मिला देशमुख को डिवीजन बेंच के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश शिवकुमार दिघे और न्यायाधीश एसजी चपलगावकर को सिंगल बेंच न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया है।

कोल्हापुर में आज से शुरू होगा कामकाज

बंबई उच्च न्यायालय की कोल्हापुर सर्किट बेंच का वास्तविक कामकाज आज यानी 18 अगस्त से नियमित रूप से शुरू हो रहा है। इस कामकाज के लिए पहले ही अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो अपनी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

सर्किट बेंच में चलाए जाने वाले मुकदमों के सभी दस्तावेज मुंबई उच्च न्यायालय से कोल्हापुर स्थानांतरित किए जाने का कार्य भी तेजी से जारी है। इसी पृष्ठभूमि में कोल्हापुर सर्किट बेंच के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।

इस प्रकार होगी काम की जिम्मेदारी

न्यायाधीश कर्णिक और न्यायाधीश देशमुख के पास सभी प्रकार की पीआईएल (जनहित याचिका), सिविल रिट पिटीशन (सभी दीवानी याचिकाएं), सभी प्रथम अपीलें, सभी प्रकार के पारिवारिक मामले की अपीलें, सभी अवमान याचिकाओं की अपीलें, सभी प्रकार के कर कानून से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगे।

साथ ही व्यावसायिक न्यायालयीन कानून 2015 के तहत धारा 13 की सभी अपीलें, सभी पेटेंट अपीलें, सभी प्रकार की फौजदारी रिट याचिकाएं, सभी फौजदारी अर्ज, सभी फौजदारी अपीलें, मृत्युदंड की अपीलें, फौजदारी अवमान याचिकाएं, सभी प्रकार की पैरोल संबंधी याचिकाएं और अन्य सभी दीवानी व फौजदारी कार्य सौंपे जाएंगे।

न्यायाधीश दिघे के पास सभी फौजदारी अपीलें, फौजदारी अर्ज और फौजदारी रिट पिटीशन, सभी जमानत, गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्ज, साथ ही सभी प्रथम अपीलें, छोटे दीवानी अर्ज आदि फौजदारी कार्य दिए गए हैं। न्यायाधीश चपलगावकर के पास सभी प्रकार के सिंगल कोर्ट से संबंधित दीवानी रिट पिटीशन, सभी दीवानी दूसरी अपीलें, सभी दीवानी अर्ज, सभी पुनर्विचार अर्ज, सभी आदेशों की अपीलें आदि दीवानी कार्य सौंपे गए हैं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां