Gas Agencies Crowd Maharashtra( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

मध्य-पूर्व तनाव की खबरों से जालना में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, घबराहट में सिलेंडर लेने पहुंचे लोग

Jalna LPG Cylinder Demand Surge: मध्य-पूर्व तनाव की खबरों के बीच जालना में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में घबराहट बढ़ी है। एजेंसियों पर लंबी कतारें दिखीं, प्रशासन ने कहा कि स्टॉक पर्याप्त है।

अंकिता पटेल

Gas Agencies Crowd Maharashtra: जालना मध्य-पूर्व में जारी युद्ध व अंतरराष्ट्रीय तनाव की खबरों के बाद जिले में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल है। कई उपभोक्ता एहतियात के तौर पर घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं।

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है व बुकिंग करने वालों को नियमित रूप से सिलेंडर दिया जा रहा है। मंगलवार व बुधवार को शहर को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गई।

कुछ स्थानों पर गैस बुकिंग सर्वर और ओटीपी संदेश में तकनीकी समस्या आने से उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गैस एज गैस सिलोंडर खस्म गई। जिले में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम व इंडियन ऑयल की कुल 32 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।

इन कंपनियों के गत शनिवार से व्यावसायिक उपयोग के गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकने से एजेंसी संचालकों ने होटल, उद्योग व्यावसायिक व अन्य प्रतिष्ठानों को सिलेंडर की बिक्री बंद की है।

शहरी उद्योग धंधों पर पड़ने लगा है असर

जिले में विभिन्न कारखानों, होटलों व बड़ी आस्थापनाओं में उपयोग होने वाले 2,500 से 3,000 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शनिवार से बंद है। शहर की अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्टील कारखानों में स्क्रैप कटिंग मशीनों के संचालन के लिए भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर को जरूरत होती है।

जिले में 4.47 लाख से अधिक हैं घरेलू गैस उपभोक्ता

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के कुल 4,47,706 उपभोक्ता है। इनमें भारत पेट्रोलियम के 1,81,862, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 1,52,039 और इंडियन ऑयल के 1,13,805 ग्राहक शामिल है। इन उपभोक्ताओं में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल है। जिले में 13,600 घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।

रोजाना करीब 6,190 सिलेंडरों की जरूरत होती है। गैस वितरकों के अनुसार, बुकिंग के बाद सामान्यत: 72 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।

जिला आपूर्ति अधिकारी सविता चौधर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करे और घबराकर अतिरिक्त गैस सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें, यदि बुकिंग के बाद निर्धारित समय में सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता है, तो संबंचित गैस एजेंसी से संपर्क करें।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव