प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
जालना

जालना में दर्दनाक हादसा, कुंडलिका नदी किनारे लापरवाही पड़ी भारी; प्रशासन पर उठे सवाल

Jalna Accident News: जालना में कुंडलिका नदी किनारे भरे गड्ढे में डूबने से 65 वर्षीय महिला और उसके 5 साल के पोते की दर्दनाक मौत हो गई। लापरवाही को लेकर ठेकेदार पर मामला दर्ज।

अंकिता पटेल

Kundalika River Incident Hindi News: जालना शहर के वली मामू दरगाह क्षेत्र में कुंडलिका नदी के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है। नदी किनारे पाइपलाइन व ड्रेनेज कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्डों में भरे पानी में डूबने से 65 वर्षीय महिला और उसके 5 वर्षीय पोते की मौत हो गई।

यह घटना हाल ही में सामने आई। मामले में मृत बालक के पिता कृष्णा आनंदराव खरात की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस थाने में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतकों की शिनाख्त जनाबाई आनंदराव खरात (65) और उनके पोते राज कृष्णा खरात (5) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों शहर के लोधी मोहल्ला क्षेत्र निवासी थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दादी-पोता लकड़ियां लाने के लिए कुंडलिका नदी किनारे गए थे। इसी दौरान पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में पानी भरा होने के कारण उसका अनुमान उन्हें नहीं आया दोनों उसमें गिर गए।

भीषण हादसे में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गड्ढे में झाड़ियों और काई मामले में मृत बालक के पिता कृष्णा आनंदराव खरात की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस थाने में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार पुलिस थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दमकल विभाग को भी बुलाया। दमकल विभाग के प्रमुख माधव पानपट्टे के मार्गदर्शन में जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी में जाल डालकर सबसे पहले वृद्ध महिला का शव बाहर निकाला। यही नहीं, इसके बाद बालक का शव भी बरामद किया गया।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को शहर के शासकीय अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

मामले में मृत बालक के पिता कृष्णा आनंदराव खरात ने सदर बाजार पुलिस थाने में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अपूर्ण ड्रेनेज कार्य के दौरान गड्डा खुला छोड़ दिया गया था, जो पानी से भर गया और इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सानप कर रहे हैं। इस भीषण घटना ने शहर में निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट