जालना बंद को मिलाजुला प्रतिसाद (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
जालना

जालना बंद को मिलाजुला प्रतिसाद, जालना-खामगांव रेलवे मार्ग की मांग पर अड़ी रेलवे संघर्ष समिति

Jalna-Khamgaon Railway Route: जालना-खामगांव रेलवे मार्ग की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति ने बुधवार, 10 सितंबर को तीन घंटे के शहर बंद की अपील की थी।

आंचल लोखंडे

Jalna News: जालना-खामगांव रेलवे मार्ग की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति ने बुधवार, 10 सितंबर को तीन घंटे के शहर बंद की अपील की थी। बंद को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से तैयारियां जारी हैं व जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं व विभिन्न दलों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर समर्थन जुटाया गया। रेल मंत्री और केंद्र सरकार को ई-मेल के जरिए जनभावनाएं भेजने का भी फैसला लिया गया। मंगलवार सुबह बाजारपेठ में पैदल रैली निकालकर आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील गई थी।

बता दें कि बीते दिन समिति के अध्यक्ष सुभाषचंद्र देवीदान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें कहा गया कि यदि जालना-खामगांव रेल्वे मार्ग बनाया जाता है, तो इससे शहर के व्यापार, शिक्षा, उद्योग और आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा और मराठवाड़ा-विदर्भ के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। बता दें कि बंद को मिला जुला प्रतिसाद मिल रहा है।

समिति की ओर से तैयारियां जारी

बैठक में व्यापारी महासंघ के शहराध्यक्ष सतीश पंच, कार्याध्यक्ष अंकुशराव राऊत, महासचिव फिरोज अली मौलाना, कोषाध्यक्ष गेंदालाल झुंगे, राकां (शरद पवार) के शहराध्यक्ष नंदकिशोर जांगड़े, धनराज काबलिये, अशोक मिश्रा, हीरालाल पिपरिये, डॉ. राधेश्याम जायसवाल, सुरेश सदगुरे, नितिन चौधरी, शिवरतन जांगड़े, रमेशचंद्र अग्रवाल, गोपाल भूरेवाल, एड. हरिश्चंद्र चौधरी, एड. शिवराम सतकर, अनया अग्रवाल, शीतल तनपुरे, मनकर्णा डांगे, डॉ. केदार करवा, मिर्जा अनवर बेग, राहुल हिवराले व गौतम वाघमारे उपस्थित थे।

इन जनप्रतिनिधियों ने बंद को दिया समर्थन

ज्ञात हो कि बंद के लिए समिति ने विधायक अर्जुन खोतकर, विधायक बबनराव लोणीकर, पूर्व मंत्री राजेश टोपे, कैलाश गोरंट्याल, राकां के जिलाध्यक्ष अरविंद चव्हाण, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के जिलाध्यक्ष डॉ. निसार देशमुख, उबाठा के जिलाध्यक्ष भास्कर अंबेकर, वंचित बहुजन आघाड़ी के जिलाध्यक्ष डेविड घुमारे, एमआईएम के जिलाध्यक्ष शेख माजेद, बसपा जिलाध्यक्ष राहुल करनाडे से मुलाकात की। बताया जाता है कि सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर बंद को समर्थन देने का एलान किया था।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल