जालना में रिश्वत लेते महिला जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI) 
जालना

जालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Jalna Bribery Case: महाराष्ट्र के जालना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 44 वर्षीय महिला GST अधिकारी और टैक्स सलाहकार को व्यापारी से इनपुट टैक्स क्रेडिट बहाल करने के बदले रिश्वत लेते पकड़ा।

आकाश मसने

GST Officer Arrested For Bribery: महाराष्ट्र के जालना जिले से सरकारी अफसर द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए राज्य माल एवं सेवा कर (GST) विभाग की 44 वर्षीय महिला अधिकारी और उनके एक 28 वर्षीय निजी टैक्स कंसलटेंट को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई एक स्थानीय व्यापारी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) बहाल करने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ की गई है।

इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) रोकने के नाम पर मांगी रिश्वत

मामले का जानकारी देते हुए एसीबी अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित शिकायतकर्ता जालना में बिजली के उपकरणों की दुकान चलाता है। हाल ही में उसका इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) विभाग द्वारा बाधित कर दिया गया था, जिसके संदर्भ में उसे 6 जून को जीएसटी कार्यालय से एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अपने इस व्यावसायिक मामले को सुलझाने के लिए व्यापारी 17 जुलाई को एक निजी कर सलाहकार के पास पहुंचा।

टैक्स कंसलटेंट ने व्यापारी को बताया कि राज्य जीएसटी विभाग के उपायुक्त कार्यालय में तैनात महिला GST अधिकारी उसका रोका हुआ आईटीसी बहाल करने के बदले 1 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग कर रही हैं।

1 लाख से शुरू हुई मांग, 60 हजार की पहली किस्त तय

एसीबी के जांच अधिकारियों के अनुसार, 28 वर्षीय टैक्स सलाहकार ने व्यापारी की महिला अधिकारी से बात करवाने और रिश्वत की रकम कम करवाने में बिचौलिए की भूमिका निभाई। सौदेबाजी के बाद रिश्वत की कुल रकम 80 हजार रुपये पर तय हुई। इसके बाद सहमति बनी कि पहली किस्त के रूप में 60 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।

हालांकि, पीड़ित व्यापारी रिश्वत देने का बिल्कुल भी इच्छुक नहीं था और उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से संपर्क किया। व्यापारी ने तुरंत एसीबी जालना इकाई से संपर्क कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने व्यापारी की शिकायत के बाद मंगलवार को जाल बिछाया और महिला कर अधिकारी को उसके कक्ष में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने बाद में कर अधिकारी और सलाहकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक