अतिक्रमण हटाओ अभियान, जालना मनपा,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
जालना

जालना में अतिक्रमण पर बुलडोजर, ट्रैफिक जाम से राहत की कोशिश, गरीब शाह बाजार में बड़ी कार्रवाई

Jalna Encroachment Drive: जालना में यातायात समस्या और शिकायतों के बाद मनपा ने गरीब शाह बाजार व बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर करीब 40 अतिक्रमण हटाए।

अंकिता पटेल

Jalna Municipal Corporation: जालना शहर में बढ़ती यातायात समस्या व सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए महानगर पालिका ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान गरीब शाह बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 40 अतिक्रमण हटाए गए। प्रशासन की ओर से की गई इस तोड़क कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। कई व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया और वे अपना सामान हटाने में जुट गए थे।

शिकायत के बाद एक्शन

महानगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शनिवार को गरीच शाह बाजार क्षेत्र में अभियान शुरू किया। यहां कई दुकानदारों ने सड़क किनारे पक्के शेड व अवैध निर्माण कर सार्वजनिक मार्ग को संकरा कर रखा था। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस बारे में लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। माजरा देखने नागरिकों की भीड़ उमड़ी।

आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी

जिसके बाद टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में भी अभियान चलाया, यहां भी सड़क किनारे बनाए गए अवैध शेड व निर्माण हटाकर रास्तों को साफ किया गया। इस बीच, महानगर पालिका आयुक्त अंजलि शर्मा ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक सड़कों, नालों और सरकारी स्थानों पर किए गए अतिक्रमण तुरंत स्वयं हटा लें।

अन्यथा प्रशासन की ओर से कोर कार्रवाई की जाएगी। उनहोंने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा के निर्देश पर की गई।

उपायुक्त त्र्यंबक कांबले, सहायक आयुक्त विजय फुलबौकर के मार्गदर्शन में नगररचना विभाग की तेजश्री शिंदे, अतिक्रमण पथक प्रमुख बीसी राठौड़, सहायक अतिक्रमण अधिकारी सैमसन कसबे, स्वच्छता विभाग के कर्मियों ने अभियान में भाग लिया। इस बीच, मनपा प्रशासन ने चेताया कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान