जलगांव

जलगांव के चोपड़ा तालुका में सड़क हादसा, मामा-भांजी की मौत

प्रभाकर दुबे

जलगांव: चोपड़ा तालुका (Chopra Taluka ) में रेल मारुति मंदिर के पास एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर (Road Accident) मार दी। जिससे एक मामा और भांजी की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। मरने वालों में एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। मृतक अपनी बहन को वीर वाडे से घर चोपड़ा ले जा रहे रहा था। इसी दौरान दुर्घटना (Accident) घटित हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चोपडा से धरनगांव जा रहे एक दोपहिया वाहन (नंबर एमएच 19 सीएच 5174) को दोपहर करीब 3 बजे रेलवे मारुति मंदिर के सामने नागमोडी मोड़ पर आ रहे ट्रक (नंबर एचआर 56बी 4688) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विधि कोली नाम की छह साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोपहिया वाहन चालक आबा कोली और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं डेढ़ साल का बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही चोपड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चोपड़ा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जलगांव रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर सहयोगी इंस्पेक्टर संतोष चव्हाण,  हेड कांस्टेबल प्रदीप राजपूत, जितेंद्र चव्हाण, प्रमोद पवार, हेमत कोली ने मौके पर पंचनामा कर कार्रवाई की।

ढाई साल का लकी निकला भाग्यशाली

चोपड़ा से महज आठ किलोमीटर दूर रेल मारुति मोड़ पर मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच हुए हादसे में डेढ़ साल का लकी विनोद कोली घायल नहीं हुआ, लेकिन उसकी मां संगीता विनोद कोली घायल हो गईं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लकी की बड़ी बहन विधि कोली और मामा बापू रामचंद्र कोली दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह मौत को लकी ने चकमा देकर स्वयं को लकी साबित किया हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें