Jalgaon Abhay Shasti Yojana Success ( Source: Social Media ) 
जलगांव

जलगांव में अभय शास्ती योजना हिट, 26 दिन में 23.84 करोड़ की वसूली; नागरिकों ने भरा बकाया कर

Jalgaon Municipal Corporation Scheme: जलगांव नगर निगम की अभय शास्ती योजना से 26 दिनों में 23.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई। पेनल्टी में छूट से हजारों नागरिकों ने बकाया कर जमा किया।

अंकिता पटेल

Jalgaon Abhay Shasti Yojana Success: जलगांव आर्थिक वर्ष के अंतिम दिन जलगांव नगर निगम की 'अभय शास्ती योजना' ने उम्मीद से कहीं ज्यादा असर दिखाया है। 5 मार्च से 31 मार्च के बीच सिर्फ 26 दिनों में निगम को 23 करोड़ 84 लाख 16 हजार रुपये का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ।

खास बात यह रही कि 31 मार्च को एक ही दिन में 1 करोड़ 70 लाख रुपये जमा हुए, जिससे नगर निगम के खजाने में जबरदस्त उछाल आ गया पेनल्टी में राहत बनी 'गेम चेंजर' बकाया संपत्ति कर पर लगने वाली पेनल्टी (शास्ती) में छूट देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी।

छूट का फायदा उठाने के लिए हजारों प्रॉपर्टी धारकों ने अपना लंबित टैक्स जमा किया, जिससे शहर के कर संकलन केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। नगर निगम आयुक्त और वसूली टीम की सक्रियता व लगातार की गई अपीलों के चलते नागरिकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

आखिरी दिन 'टैक्स डे' जैसा माहौल

31 मार्च को चारों प्रभाग समितियों के कार्यालयों में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा, कर्मचारी देर रात तक काम में जुटे रहे ताकि अंतिम समय में आने वाले नागरिकों का टैक्स स्वीकार किया जा सके।

प्रभाग-3 बना 'कलेक्शन किंग'

वसुली के मामले में प्रभाग समिति क्रमांक 3 ने बाजी मारी है, इस प्रभाग से सबसे ज्यादा 9 करोड़ से अधिक की राशि जमा हुई, जो पूरे शहर में अव्वल रही।

जलगांव के नागरिकों का इस योजना को मिला शानदार प्रतिसाद सराहनीय है। जमा हुआ यह फंड शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा।

-जलगांव, नगर निगम, ढेरे, आयुका

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल