जलगांव महानगरपालिका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जलगांव

जलगांव: 15 मई को 'महाराजस्व समाधान शिविर' का आयोजन; एक ही छत के नीचे मिलेंगी मनपा और महसूल विभाग की 17 सेवाएं

Jalgaon News: जलगांव में 15 मई को 'महाराजस्व एकदिवसीय समाधान शिविर' आयोजित होगा। सरदार पटेल सभागार में होने वाले इस शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और आवास योजना सहित 17 सेवाएं मिलेंगी।

रूपम सिंह

Jalgaon Municipal Corporation: जलगांव सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी प्रमाणपत्रों के लिए अब नागरिकों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जलगांव महानगरपालिका और तहसील प्रशासन की ओर से नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व एकदिवसीय समाधान शिविर' का आयोजन शुक्रवार, 15 मई को किया जा रहा है।

शिविर में महापालिका और महसूल विभाग की 17 से अधिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शासन के 'महाराजस्व अभियान' के तहत आयोजित यह शिविर जिलेपेठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार (लेवा भवन) में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

शिविर का उद्देश्य नागरिकों के लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटारा करना, विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदन स्वीकार करना तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। महापालिका और तहसील विभाग के अलग-अलग स्टॉल शिविर में जलगांव महानगरपालिका और तहसील कार्यालय की ओर से स्वतंत्र स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी।

रक्त जांच शिविर का भी आयोजन

जलगांव महानगरपालिका की ओर से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीयन, भवन निर्माण अनुमति, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल कल्याण योजनाएं, दिव्यांग योजना आवेदन, आयुष्मान भारत कार्ड वितरण तथा बचत समूहों को ऋण वितरण जैसी सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा विशेष रक्त जांच शिविर का भी आयोजन किया गया है।

शहरवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है इस पहल से नागरिकों का समय और पैसा दोनों बचेंगे तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी।

- शोभा बाविस्कर,अतिरिक्त आयुक्त मनपा

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी