International Women’s Day Jalgaon Event ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जलगांव

जलगांव में महिला दिवस पर पालकमंत्री गुलाबराव पाटील का संदेश: 'नारी शक्ति ही असली राष्ट्र शक्ति'

Jalgaon Women Empowerment: जलगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पालकमंत्री गुलाबराव पाटील ने महिलाओं को राष्ट्र की असली शक्ति बताया।

अंकिता पटेल

International Women’s Day Jalgaon Event: जलगांव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला नियोजन समिति कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में पालकमंत्री गुलाबराव पाटील ने कहा कि महिला अबला नहीं, बल्कि सबला है। उन्होंने कहा कि 'नारी शक्ति ही असली राष्ट्र शक्ति' है।

इस मौके पर जिला परिषद और विभिन्न सरकारी विभागों में बेहतरीन काम करने वाली 55 महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

संस्कार और संस्कृति की जननी

पालकमंत्री पाटील ने महिलाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक स्त्री ही परिवार और समाज को दिशा देती है। मा।, बहन, पत्नी और बेटी इन चार शब्दों में ही पूरा विश्व समाया है। इन्हीं रिश्तों से कुटुंब और संस्कार पनपते उन्होंने महाराष्ट्र की धरती को राजमाता जिजाऊ, सावित्रीबाई है, फुले और अहिल्याबाई होलकर जैसी महान महिलाओं की तपोभूमि बताया, जिनकी प्रेरणा से आज महिलाएं प्रशासन और राजनीति में अपनी कार्यक्षमता साबित कर रही हैं, पालकमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे परिवार की देखभाल के सहथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें।

समारोह के मुख्य बिंदु

जलगांव) मुख्य अतिथिः गुलाबराव पाटील (पालकमंत्री, सम्मानित संख्याः 55 महिला अधिकारी/कर्मचारी उपस्थितिः संजय सावकारे (वस्त्रोद्योग मंत्री), स्मिता वाघ (सांसद), रोहन घुगे (जिलाधिकारी), विशेष संदेशः महिला स्वस्थ तो समाज स्वस्थ।

सशक्तिकरण की सरकारी योजनाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, लाडकी बहीण योजना और महिला बचत गट अनुदान जैसी योजनाओं का उल्लेख किया गया।

वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे ने कहा कि सावित्रीबाई फुले द्वारा रखी गई शिक्षा की नींव के कारण ही आज महिलाएं हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं। सांसद स्मिता वाघ ने महिलाओं को 'अष्टभुजा' का स्वरूप बताया, जो घर और बाहर की दोहरी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक