एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
जलगांव

नेपाल बस हादसे में CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान, महाराष्ट्र सराकर देगी 5-5 लाख रुपए

नेपाल में हुए बस हादसे में मारे गए जलगांव जिले के 27 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

आकाश मसने

जलगांव: नेपाल में हुए बस हादसे में मारे गए जलगांव जिले के 27 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को जलगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में की।

जलगांव जिले के वरणगांव, तालवेल और आसपास के अन्य इलाकों से 80 भक्तों का एक समूह भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए नेपाल गया था। शुक्रवार को गोरखपुर से रवाना हुई उनकी बस नेपाल के नाहन जिला स्थित ऐना पहाड़ी के पास नदी में गिर गई थी। इस हादसे में जलगांव जिले में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई थी।

केंद्र भी देगा 2 लाख रुपए

मुख्यमंत्री शिंदे ने दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए और प्रत्येक मृतक के परिजन को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा रविवार को की। इस तरह केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने बताया कि बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को केंद्र सरकार भी 2-2 लाख रुपए देगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा

बता दें कि जलगांव के हवाईअड्डा परिसर के प्राइम इंडस्ट्रियल पार्क में राष्ट्रीय स्तर की लखपति दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नेपाल बस हादसे में मारे गए तीर्थ यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में नेपाल में हुए हादसे में मारे गए तीर्थयात्रियों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले में तुरंत कदम उठाया। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे को तुरंत नेपाल भेजा गया। इस हादसे में घायलों को अच्छा इलाज मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को सहायता दी जाएगी।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट

तमिलनाडु विधानसभा में एम. करुणानिधि के नाम पर बवाल, CM विजय ने विपक्ष से कहा- मैं माफी मांगता हूं