सोशल मीडिया प्रेम, जलगांव पुलिस,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
जलगांव

इंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार

Jalgaon Illegal Entry Case: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक बांग्लादेशी युवती कथित तौर पर अवैध रूप से भारत पहुंची। जलगांव पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट न होने पर कार्रवाई की।

अंकिता पटेल

Jalgaon News Bangladeshi Woman Illegal Entry: सोशल मीडिया पर शुरू हुए प्रेम संबंधों के चलते सीमाएं पार कर भारत आने के मामले धमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 'सीमा हैदर' मामले की याद दिलाने वाली एक ऐसी ही घटना अब जलगांव में सामने आई है। इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद एक 20 वर्षीय बांग्लादेशी युवती अपने प्रेमी के लिए कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत पहुंच गई।

वैध पासपोर्ट और वीजा न होने के कारण जलगांव के शनिपेठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे आश्रय देने वाले उसके प्रेमी पर भी मामला दर्ज किया गया है। युवती का नाम कोनिका रानी शामलचंद्र राय है। जलगांव शहर के जोशी पेठ, भोई गली क्षेत्र में एक विदेशी महिला के अवैध रूप से रह रहे होने की गुप्त सूचना मिली थी।

कोनिका रानी का चिन्मय से इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ रिश्ता

पुलिस जांच में सामने आया कि कोनिका रानी की जलगांव के सोने के कारीगर चिन्मय जगन्नाथ वाला से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। यह पहचान धीरे-धरि प्रेम संबंध में बदल गई। अपने प्रेम के चलते वह बांग्लादेश से अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आ गई। दोनों ने शादी का दावा किया है, लेकिन इसके कोई कानूनी दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई, फैली सनसनी

बिना अनुमति भारत में प्रवेश करने के मामले में कोनिका रानी और उसे आश्रय देने वाले चिन्मय वाला के खिलाफ इनिर्देशन एवं विदेशी नागरिक अधिनियम 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक साजिद मंसूरी कर रहे है। इस घटना के बाद जलगांव में सनसनी फैल गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संबंधों के खतरों पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम