अमलनेर कृषि बाजार समिति (सोर्स: सोशल मीडिया) 
जलगांव

अमलनेर में 20 सहकारी संस्थाओं के चुनाव पर संकट, कर्मचारियों पर बढ़ेगा बोझ

Maharashtra News: अमलनेर में 20 सहकारी संस्थाओं के चुनाव पर फिर संकट, कर्मचारियों पर बढ़ेगा बोझ। कृषी संघ सहित कई संस्थाओं के प्रस्ताव लंबित, प्रशासकों का कार्यकाल खत्म।

आकाश मसने

Sahakari Sanstha Chunav Delay: राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरण द्वारा चार नवंबर को स्थगित किए गए सभी सहकारी संस्थाओं के चुनाव कराने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि, एक ही समय में चुनावों की अधिकता और कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव के कारण इन चुनावों को फिर से टाले जाने की संभावना जताई जा रही है।

अमलनेर तहसील में कुल 20 सहकारी संस्थाओं, जिनमें प्रमुख अमलनेर कृषी संघ भी शामिल है, के चुनाव प्रस्तावित हैं। पहले ये चुनाव 30 सितंबर तक स्थगित किए गए थे, लेकिन राज्य में हुई बेमौसम बारिश के चलते इन्हें 31 अक्टूबर तक आगे बढ़ाया गया था। अब प्राधिकरण ने एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

प्राधिकरण के अनुसार, उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित की गई संस्थाओं को छोड़कर, जिन ‘अ’ और ‘ब’ वर्ग की सहकारी संस्थाओं की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है, उन्हें चुनाव मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। वहीं ‘क’ वर्ग की संस्थाओं के चुनाव तालुका स्तर पर स्वीकृत किए जाएंगे। 1 नवंबर 2025 की पात्रता तिथि को आधार मानकर मसौदा मतदाता सूची तैयार की जा रही है, जो तीन महीने तक वैध रहेगी।

168 संस्थाओं के चुनाव प्रस्ताव भेजे जाने बाकी

अमलनेर कृषी संघ के सामान्य निर्वाचन क्षेत्र में करीब 16,000 मतदाता हैं। उनकी मसौदा सूची ज़िला उप-पंजीयक के पास भेजी गई है। इसके अलावा, 168 संस्थाओं के चुनाव प्रस्ताव अभी भेजे जाने बाकी हैं।

प्राधिकरण के आदेश के साथ ही उसी दिन नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता भी लागू हो गई, जिससे सहकारी चुनावों की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, अमलनेर कृषी संघ ने चुनाव प्रक्रिया के लिए 10 लाख रुपये जमा किए हैं, जबकि कुल 16 लाख रुपये जमा करने हैं। चुनाव कुल 15 सीटों के लिए होना है।

इस बीच, राज्य चुनाव प्राधिकरण के आदेश के बाद कई सहकारी संस्थाओं पर नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। अब देखना यह होगा कि प्राधिकरण आगामी चुनाव प्रक्रिया कब तक पूरी करता है या फिर इसे एक बार फिर स्थगित किया जाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा