-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Congress To Contest Bmc Elections Alone Vijay Wadettiwar Statement
कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को बड़ा दिया झटका, BMC चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
- Written By: आकाश मसने
BMC Election News: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। विजय वडेट्टीवार ने घोषणा की कि पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। जिससे महा विकास अघाड़ी में हलचल मच गई है।

विजय वडेट्टीवार, उद्धव ठाकरे व शरद पवार (डिजाइन फोटो)
Congress Will Contest BMC Elections Alone: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों की घोषणा से पहले, कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। इस निर्णय से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को बड़ा झटका लगा है।
बीएमसी चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस ने मुंबई में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लेकर महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विजय वडेट्टीवार ने किया ऐलान
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी। जिससे एमवीए गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
एमवीए महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के खिलाफ प्रमुख विपक्षी गठबंधन है। कांग्रेस के इस “एकला चलो” नीति अपनाने के बाद, इस पूरे गठबंधन की स्थिरता और एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
हाईकमान ने दिया ये आदेश
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय नेताओं के आग्रह पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्थानीय नेताओं ने अकेले चलने के लिए आग्रह किया है। इस स्थिति में हाईकमान से बात की गई।
कांग्रेस हाईकमान का रुख यह था कि लोकल लेवल पर स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाए। इसी निर्देश के तहत, मुंबई के स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव अकेले लड़ेगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, जानें कब होगा मतदान और किस दिन आएगा रिजल्ट
मुंबई कांग्रेस की जोर-शोर से तैयारी
इस बीच, मुंबई कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ की अध्यक्षता में तैयारियां चल रही हैं। मुंबई कांग्रेस इकाई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। पार्टी ने 227 वार्डों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।
मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक सुरेशचंद्र राजहंस ने बताया कि 227 वार्डों की उम्मीदवारी के लिए 1150 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। राजहंस ने यह भी बताया कि मुंबई के सभी छह जिलों से इच्छुक उम्मीदवारों की तरफ से त्वरित प्रतिक्रिया मिल रही है।
चूंकि नगर निगम के लिए आरक्षण की घोषणा जल्द ही की जाएगी, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा। सांसद सुरेशचंद्र राजहंस ने पुष्टि की कि वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रियता से तैयारी कर रहे हैं।
(एजेंसी एनपुट के साथ)
Congress to contest bmc elections alone vijay wadettiwar statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














