गर्भपात फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात

Nashik Crime News: नासिक में अंतरजातीय विवाह के कारण एक विवाहिता को प्रताड़ित कर जबरन 7 बार गर्भपात कराने का मामला आया है। म्हसरूल पुलिस ने पति और सास-ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

रूपम सिंह

Nashik Crime Forced Abortion Case: नासिक में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के गुस्से में एक उच्च शिक्षित विवाहिता का उसके ससुराल वालों द्वारा जबरन 7 बार गर्भपात कराने का अत्यंत हैरान करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला नासिक में सामने आया है। तुम हमारी जाति की नहीं हो, तुम्हारा बच्चा हमारी जाति का सदस्य नहीं बनेगा, ऐसा कहकर सास-ससुर ने पति को उकसाया और महिला को इस अमानवीय प्रताड़ना का शिकार बनाया।

इस मामले में म्हसरूल पुलिस थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने साल 2011 में अंतररातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वे शुरुआत में पुणे में एक साथ रहते थे लेकिन, विवाह अंतरजातीय होने के कारण पति के माता-पिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे।

तुम हमारे समाज की नहीं हो कहकर मारते थे ताने

सास-ससुर शादी के बाद से ही पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तुम हमारे समाज की नहीं हो कहकर उसे लगातार ताने दिए जाते थे और घर में प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। पीड़ित महिला जब भी गर्भवती होती, सास और ससुर इसके पेट से जन्मा बच्चा हमारी जाति का नहीं होगा कहकर पति को भड़का देते थे।

इसी के चलते पिछले कुछ वर्षों में ससुराल वालों ने पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध जाकर जबरन 7 बार उसका गर्भपात कराया, पीड़िता द्वारा एक बेटे और एक बेटी को जन्म देने के बाद भी यह उत्पीड़न नहीं थमा। कुछ दिनों पहले नासिक शहर के मखमलाबाद रोड इलाके में आने के बाद भी सास ने दोबारा उसका गर्भपात करा दिया।

पति सहित सास-ससुर पर मामला दर्ज

इस शारीरिक प्रताड़ना के बीच पीड़िता को पता चला कि उसके पति के प्रियंका नाम की एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इस बारे में पूछताछ करने पर पति ने महिला और बच्चों को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पूरे ससुराल पक्ष ने मिलकर उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त (पागल) साबित करने की साजिश रची और उसे मनोरोगी अस्पताल में भर्ती कराने व घर से निकालने की धमकी दी।

ससुराल वालों के इस अमानवीय उत्पीड़न से तंग आकर आखिरकार पीड़ित महिला ने म्हसरूल पुलिस थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर नासिक पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न, जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी और साजिश रचने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार एस. एल. फुगे कर रहे हैं।

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट