पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Punjab Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा में जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने मनरेगा के तहत काम कर रही महिला मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 8 की मौत की खबर है, कई घायल हैं।
Sangrur Road Accident
लहरागागा में काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदाSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संगरूर के लहरागागा क्षेत्र में जाखल रोड पर गांव चोटियां के पास हुआ हादसा।

  • मनरेगा के तहत काम कर रही महिला मजदूरों को बेकाबू कार ने टक्कर मारी।

  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 8 महिला मजदूरों की मौत हुई और कई घायल हैं।

Sangrur Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनरेगा के तहत सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हादसे के समय सड़क पर मनरेगा योजना के तहत करीब 24 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और घायलों की मदद में लग गए।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मौके पर राहत व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मृतकों और घायलों की संख्या के साथ उनकी पहचान की जानकारी जुटा रही है।

Sangrur Road Accident
Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

एसपी ने क्या बताया?

संगरूर के एसपी पलविंदर सिंह चिम्मा ने बताया कि लहरागागा-जाखल रोड पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। उनके मुताबिक, अब तक पांच शव मिलने की जानकारी है। अस्पताल से भी कुछ लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

एसपी ने कहा कि सभी मृतकों और घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। गांव के लोगों से भी मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Sangrur Road Accident
शीतला माता मंदिर मार्ग पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 42 घायल,सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पंजाब पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान करने के लिए टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई बाइक सवार भी दुर्घटना की चपेट में आया था।

फिलहाल, हादसे में मृतकों और घायलों की सही संख्या, दुर्घटना के कारण और आरोपी से जुड़ी जानकारी की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com