चाय बनाते IAS तुकाराम मुंढे सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

IAS तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, नेटिजन्स ने किए मजेदार कमेंट

IAS Tukaram Mundhe Viral Video: महाराष्ट्र के कड़क IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे का चाय बनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी सादगी और ईमानदारी पर लोग अब जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

आकाश मसने

IAS Tukaram Mundhe Making Tea Viral Video: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए मशहूर आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा की वजह कोई कड़ा प्रशासनिक फैसला या ताबड़तोड़ छापेमारी नहीं, बल्कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा उनका एक बेहद सादगी भरा अंदाज है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर तुकाराम मुंढे का एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे अपने दोस्तों और परिजनों के लिए खुद किचन में खड़े होकर चाय बनाते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वायरल में उनके साथ उनके भाई अशोक मुंढे भी दिख रहे हैं। एक कड़क और बिना किसी दबाव के काम करने वाले बड़े प्रशासनिक अधिकारी का यह अनौपचारिक और सहज रूप देख लोग उनके मुरीद हो गए हैं।

इंटरनेट पर ट्रेंड हुई FDA-एप्रूव्ड चाय

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आया, नेटिजन्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया। खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने वाले IAS अधिकारी को खुद चाय बनाते देख यूजर्स ने चुटकी लेते हुए इसे 'FDA-एप्रूव्ड स्पेशल चाय' का नाम दे दिया। लोगों का कहना है कि जिस अधिकारी की निगरानी में पूरे राज्य का खाद्य विभाग काम करता है, उनके हाथ की बनी चाय से ज्यादा शुद्ध और सुरक्षित भला क्या हो सकता है!

यह वीडियो तुकाराम मुंढे के सार्वजनिक जीवन से अलग एक सहज और अनौपचारिक पहलू दिखाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रमुख होने के कारण चाय बनाने के इस सामान्य क्षण ने भी इंटरनेट पर हास्य का रंग ले लिया। तुकाराम मुंढे खाद्य सुरक्षा नियमों के कार्यान्वयन, निरीक्षण और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सक्रिय रहे हैं।

मुंढे जैसा चाहिए हमें सीएम

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे जैसा हमें मुख्यमंत्री चाहिए। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में उनकी पत्नी के केवल एफडीए अप्रूव्ड खाद्य पदार्थ खाने की बात लिखते हुए उन्हें सिधम दिल से बहुत दयालु बताया। एक ने उनकी ईमानदारी की तारीफ करते हुए लिखा कि आजकल ईमानदार अधिकारी मिलना दुर्लभ है।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO