-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Woman Nurse Duped Of 4 Lakhs In Ratan Tata Deepfake Video Stock Investment Scam
रतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
- Written By: अनिल सिंह
Pune Cyber Fraud Ratan Tata Deepfake Video: रतन टाटा के डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर पुणे की महिला नर्स से 4.09 लाख की ठगी। भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में बीएनएस के तहत केस दर्ज।

पुणे पुलिस और रतन टाटा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pune Cyber Crime Ratan Tata Fake Video: महाराष्ट्र के पुणे शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद हैरान कर देने वाला और हाई-टेक तरीका अपनाया है। धोखाधड़ी करने वालों ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड डीपफेक वीडियो बनाकर अंबेगांव निवासी एक 38 वर्षीय महिला नर्स को 4.09 लाख का चूना लगा दिया।
मामले की जांच और पुष्टि के बाद पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) और ‘सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम’ की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीपफेक वीडियो में ‘देश के विकास’ के नाम पर मांगी गई थी फंडिंग
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला पुणे के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। उसे सोशल मीडिया पर उद्योगपति रतन टाटा का एक संदिग्ध वीडियो क्लिप दिखा।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
खेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
उल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
एक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान; जय सेवा, जय बिरसा मुंडा के उद्घोष से गूंजा गोंदिया शहर
डीपफेक वीडियो में लोगों से भारत के विकास का हवाला देते हुए एक विशेष योजना में पैसे निवेश करने की मार्मिक अपील की गई थी। रतन टाटा की छवि और आवाज पर भरोसा करके महिला ने वीडियो के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया और अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर दी।
वर्ल्ड ट्रेडेक्स ऐप डाउनलोड करवाकर 11 ट्रांजैक्शन में उड़ाए लाखों
डिटेल्स सबमिट करने के तुरंत बाद पीड़िता के पास ‘मनुमोहन’ नामक एक व्यक्ति का फोन आया। उसने महिला को ‘वर्ल्ड ट्रेडेक्स’ (World Tradex) कंपनी में शेयर बाजार निवेश के जरिए भारी मुनाफे का लालच दिया और एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवा दिया।
झांसे में आकर महिला ने 9 अक्टूबर 2024 से 13 जून 2025 के बीच 11 अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ठगों द्वारा बताए गए खातों में कुल 4,09,100 ट्रांसफर कर दिए।
मुनाफा दिखा पर पैसे नहीं निकले, BNS की धाराओं में केस दर्ज
फर्जी ऑनलाइन पोर्टल पर महिला को अपने निवेश पर भारी रिटर्न तो दिख रहा था, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उससे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और रकम जमा करने को कहा गया।
ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस ने बीएनएस धारा 318(4) [धोखाधड़ी], 319(2) [पहचान बदलकर ठगी] और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हाल के दिनों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के डीपफेक वीडियो के बाद यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है।
Pune woman nurse duped of 4 lakhs in ratan tata deepfake video stock investment scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO
Aug 10, 2026 | 10:47 AMनवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













