PK से मुलाकात पड़ी भारी? सुनेत्रा पवार से नहीं मिले अमित शाह, फडणवीस-शिंदे संग की बैठक; NDA में पड़ी दरार!

Amit Shah Mumbai Visit: अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान सुनेत्रा पवार की अनुपस्थिति और प्रशांत किशोर संग उनकी कथित मुलाकात के बाद महाराष्ट्र एनडीए में तनातनी के संकेत मिल रहे हैं।
Amit Shah Mumbai Visit Sunetra Pawar Prashant Kishor Meeting NDA Rift
अमित शाह व सुनेत्रा पवार(फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Sunetra Pawar Prashant Kishor Meeting NDA Rift: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की गैरमौजूदगी से सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने की अटकलों को हवा मिली है। अमित शाह ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात नहीं की और शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही सह्याद्री अतिथि गृह में बंद कमरे में चर्चा की। सुनेत्रा पवार की कथित तौर पर प्रशांत किशोर से मुलाकात को इस घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुनेत्रा पवार की गैरमौजूदगी से चर्चा तेज

अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस, एकनाथ शिंदे और राज्य के कई प्रमुख नेता उनके कार्यक्रमों में मौजूद रहे। हालांकि, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आई। शनिवार को वह पुणे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही थीं।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने उनकी मुलाकात का अनुरोध स्वीकार नहीं किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी की ताकत धीरे-धीरे कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण वित्त विभाग पर नियंत्रण को लेकर भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट की अपनी राजनीतिक गणित हो सकती है। हालांकि, यह उनका राजनीतिक आकलन है।

प्रशांत किशोर की एंट्री पर सवाल

राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात को लेकर भी चर्चा है। पीके को एनसीपी के लिए राजनीतिक रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई है।

दावा किया जा रहा है कि अमित शाह इससे नाराज हैं। इसे पीके की भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ जीत के कारण उपजे राजनीतिक मतभेद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा या एनसीपी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Amit Shah Mumbai Visit Sunetra Pawar Prashant Kishor Meeting NDA Rift
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मंथन

संसद के मानसून सत्र के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ महाराष्ट्र सरकार में भी मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद फेरबदल की चर्चा है, अटकलें लगाई जा रही है कि अमित शाह ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ केंद्र और महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार और फेरबदल पर चर्चा की है। राज्य मंत्रिमंडल में भाजपा और एनसीपी के कोटे की एक-एक सीट खाली होने से इन अटकलों को और बल मिला है।

सुनेत्रा पवार गुट को नहीं मिलेगा वित्त विभाग

शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार की अनुपस्थिति में उनकी पार्टी की ताकत कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सुनेत्रा पवार की एनसीपी को वित्त विभाग देने के मूड में नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com