हर्षवर्धन सपकाल 
महाराष्ट्र

सीएम फडणवीस चाहें तो 5 मिनट में निकल सकता है मराठा आरक्षण का समाधान : हर्षवर्धन सपकाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने माराठा आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर कहा अगर सीएम चाहें तो 5 मिनट में समस्या का समाधान हो जाए। उन्होंने कांग्रेस माराठा आरक्षण के समर्थन में है।

Saurabh Pal

Maharashtra News: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपकाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चाहें तो मराठा आरक्षण का समाधान मात्र पांच मिनट में निकाला जा सकता है, लेकिन सरकार की मंशा में खोट है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी मराठा समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है और इस मुद्दे को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।

हर्षवर्धन सपकाल ने मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को दी गई प्रदर्शन अनुमति को 'हास्यास्पद' करार दिया। उन्होंने कहा, "यह सरकार लोकतंत्र से डरती है। जब भी मराठा आरक्षण की बात आती है, सरकार कभी कोर्ट तो कभी पुलिस को ढाल बनाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है। बीजेपी सरकार की नीतियां मराठा समुदाय के हितों के खिलाफ हैं और यह मुद्दा केवल राजनीतिक लाभ के लिए उलझाया जा रहा है।"

माराठा आरक्षण का कांग्रेस ने किया था समर्थनः हर्षवर्धन

कांग्रेस नेता ने सीएम फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, "वह बार-बार दिल्ली का दौरा करते हैं, लेकिन कभी केंद्र सरकार से आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा हटाने की मांग नहीं उठाते। अगर फडणवीस वाकई मराठा आरक्षण के पक्ष में हैं, तो वह दिल्ली के नेताओं से कहें कि 50 प्रतिशत की सीमा हटाई जाए।" उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में मराठा आरक्षण के पक्ष में मतदान हुआ था, तब कांग्रेस ने इसका समर्थन किया था, लेकिन बीजेपी ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

'मंथन से निकला अमृत पीए गए फडणवीस'

सपकाल ने सागर बंगले में फडणवीस द्वारा की गई बैठकों का जिक्र करते हुए तंज कसा, "फडणवीस ने सागर बंगले पर बहुत मंथन किया, लेकिन उस मंथन से निकला अमृत वह खुद पी गए और जहर पूरे महाराष्ट्र में फैल गया। सीएम फडणवीस के पास 240 विधायकों का समर्थन है, फिर भी वह मराठा आरक्षण का समाधान नहीं चाहते।" अगर फडणवीस की इच्छाशक्ति होती तो पांच मिनट में इस समस्या का हल निकल सकता है, लेकिन उनकी मंशा साफ नहीं है।

इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मुंबई के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह उद्धव ठाकरे से मिलेंगे और उसके बाद शरद पवार से मिलेंगे। हमारा प्रयास उनकी जीत सुनिश्चित करने का है।-एजेंसी इनपुट के साथ

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट