महायुति की नई योजना सीएम फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रिटायरमेंट के बाद भी होगी नियुक्ति, 80 हजार होगी सैलरी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सरकारी अधिकारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। अब सरकारी अधिकारी अपने रिटायरमेंट के बाद भी काम कर सकते है। वो कैसे? चलिए आपको बताते है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) सरकारी अधिकारियों के तजुर्बे का लाभ उठाने के लिए एक बड़ी योजना बनाई है।सरकार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर शासकीय/अर्द्धशासकीय सेवाओं में नियोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इसके अनुसार शासकीय कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में अधिकारियों के कुल पदों के 10 प्रतिशत पदों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी तथा वे 65 वर्ष की आयु तक तथा उसके बाद भी यदि वे सक्षम हैं तो अधिकतम 70 वर्ष की आयु तक शासन की सेवा कर सकेंगे। सरकार ने इन अधिकारियों को 80 हजार तक वेतन देने का प्रावधान किया है।

प्रतिवर्ष बढ़ाया जाएगा अनुबंध

सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस विज्ञापन में नियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों की कुल संख्या, कार्य की प्रकृति, स्वीकृत वेतन का उल्लेख किया जाएगा। इस माध्यम से आवेदन आमंत्रित कर सेवानिवृत्त अधिकारियों को संबंधित सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।

इस अनुबंध को एक वर्ष का प्रारंभिक अनुबंध बनाकर आवश्यकतानुसार प्रतिवर्ष बढ़ाया जाएगा। सेवानिवृत्त अधिकारी यदि शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम है तो 70 वर्ष की आयु तक सेवा में रह सकेंगे।

ग्रुप ए और बी के लिए है योजना

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की उपरोक्त खास योजना ग्रुप ए और ग्रुप बी संवर्ग के अधिकारियों के लिए ही लागू होगी। सरकार सिर्फ ग्रुप ए और बी के अधिकारियों को ही सेवानिवृत्ति के बाद संविदा के आधार पर काम करने का अवसर देगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा के आधार पर नियुक्त नहीं किया जा सकेगा।

इसी तरह संविदा के आधार पर सेवानिवृत्ति के बाद भी विभागीय जांच नहीं की जा सकेगी। इन सेवानिवृत्त अधिकारियों को मूल पेंशन, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, आवास भत्ता, टेलीफोन भत्ता समेत कुल 80,750 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी