भीषण हादसा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
गोंदिया

तिरोड़ा फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Gondia Bike Accident: तिरोड़ा के बुद्ध विहार फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को गोंदिया रेफर किया गया है।

रूपम सिंह

Gondia Bike Accident Buddha Vihar Flyover: गोंदिया जिले के तिरोड़ा स्थित बुद्ध विहार फ्लाईओवर पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

छह लोग थे दोनों बाइकों पर सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे। टक्कर में गोंदिया निवासी 30 वर्षीय रूपेश धनराज पारधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश मस्कालकर (32) और सुजाता रामटेके (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा रूपेश राउत (28), अमोल वानखड़े (28) और मोनल मेश्राम भी घायल हुए, जिनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं।

गंभीर घायलों को गोंदिया किया गया रेफर

सूचना मिलते ही तिरोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तिरोड़ा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रितेश मस्कालकर और सुजाता रामटेके की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोंदिया रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।

पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह दोनों बाइकों की तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है।

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR