गोंदिया

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शिव प्रेमियों में रोष, गोंदिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्

गोंदिया में शिव प्रेमियों ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी तस्वीर पर जूते मारे गए।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia City: नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बेहद अमर्यादित बयान दिया है. उस बयान के खिलाफ गोंदिया शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और विरोध स्वरूप धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर भी लगाई गई. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत के समक्ष कहा कि, हम छत्रपति शिवाजी राजे से थक गए हैं.

इसलिए, मैं मेरा स्वराज्य व अपना मुकुट आपके चरणों में रख रहा हूं. उसकी रक्षक आप करों, ऐसा रामदास स्वामी ने कहां था. इस बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में यह रोष जताया जा रहा है और धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया जा रहा है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने पूरे जीवन में कभी भी रामदास स्वामी के साथ संबंध नहीं बनाए.

इस बीच शिव प्रेमियों का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने रामदास स्वामी को उच्च बनाने के लिए छत्रपति का अपमान करने की कोशिश की. धीरेंद्र शास्त्री के इस अपमानजनक बयान का गोंदिया जिले के सभी शिव प्रेमियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर को मारे जूते रविवार, 26 अप्रैल को संभाजी ब्रिगेड, मराठा सेवा संघ, ओबीसी संघर्ष कृति समिति, छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समिति, कुनबी समाज, सकल ओबीसी समाज और शिवप्रेमी की ओर से धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया गया.

साथ ही तत्काल धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई. इसी तरह कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी विरोध का प्रस्ताव लिया गया. इस बीच जयस्तंभ चौक पर धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर को जूते मारकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर विनय मोहिते, गोल्डी गावंडे, श्रीकांत चांदुरकर, चंद्रभान तरोणे, हर्षल पवार, संदीप रहांगडाले, अमर वराडे आदि उपस्थित थे.

विभिन्न थानों में शिकायतधीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शहर थाना, सालेकसा, आमगांव, डुग्गीपार, अर्जुनी मोरगांव, तिरोड़ा आदि में शिकायत दर्ज की गई है. धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने स्वराज्य के संस्थापक राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अपमानजनक बयान देकर सभी शिव प्रेमियों के दिलों को ठेस पहुंचाई है और छत्रपति शिवाजी महाराज को नीचा दिखाने की कोशिश की है.

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड