गोंदिया धान खरीदी, रबी सीजन,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत

Gondia Paddy Procurement: गोंदिया में रबी सीजन के दौरान अब तक 3.85 लाख क्विंटल धान खरीदा गया है। 7,916 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा, जिससे किसानों को राहत मिली है।

अंकिता पटेल

Gondia Paddy Procurement Farmer Registration: गोंदिया रबी सीजन में अब तक जिला मार्केटिंग फेडरेशन ने 3 लाख 85 हजार क्विंटल धान खरीदा है। सरकार ने धान खरीदी के लिए 16,54,457 क्विंटल और मक्का खरीद के लिए 1.60 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा है, जिससे जिले के किसानों को राहत मिली है। रबी सीजन में 76 हजार हेक्टेयर में धान और 7 हजार हेक्टेयर में मक्का लगाया गया था।

धान और मक्का उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य से कम दाम न मिले, इसके लिए सरकार जिला मार्केटिंग फेडरेशन और आदिवासी विकास महामंडल के माध्यम से धान खरीदती है। रबी में 112 केंद्रों से धान और 17 केंद्र से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदा जा रहा है।

सरकारी धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन जरूरी है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 मई थी। इस दौरान 64,500 धान उत्पादक और 3,472 मक्का उत्पादक किसानों ने पंजीयन कराया।

अब तक 112 धान खरीदी केंद्रों पर 7,916 किसानों ने 3,85,848 क्विंटल धान बेचा है। खरीदे गए धान की कुल कीमत 91,40,74,000 रु. है। मक्का बेचने के लिए पंजीकृत 3,472 किसानों में से 232 किसानों ने 2,447 क्विंटल मक्का बेचा है।

8 हजार किसानों का 92 करोड़ रु. बकाया

  • जिले में 1 मई से समर्थन मूल्य पर मक्का और धान की खरीदी शुरू हो गई है।
  • इस दौरान करीब 8 हजार किसानों ने धान बेचा है और उनका 92 करोड़ रु. का बकाया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया है, जिससे जिले के हजारों धान उत्पादक किसानों को राहत मिली है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी