कांग्रेस ओबीसी विभाग ज्ञापन (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

जनगणना में ओबीसी के स्वतंत्र कॉलम के लिए कांग्रेस राज्यपाल के द्वार, नाना पटोले के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन

Congress OBC Department Memorandum: ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। स्वतंत्र कॉलम और वास्तविक जनसंख्या आंकड़े की मांग की।

आंचल लोखंडे

OBC Census Demand Maharashtra: राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी समाज के लिए स्वतंत्र कॉलम नहीं रखे जाने के विरोध में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक नाना पटोले के नेतृत्व में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा को राजभवन में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय जनगणना में दसवें कॉलम में ओबीसी समाज के लिए स्वतंत्र प्रावधान नहीं किया गया है। इससे देश के मेहनती किसान व बहुजन ओबीसी समाज के साथ बड़ा अन्याय होने की आशंका है। ओबीसी समाज को उसकी वास्तविक जनसंख्या के आधार पर संवैधानिक अधिकार व न्याय दिलाने के लिए उसकी स्वतंत्र जनगणना आवश्यक है।

जनसंख्या का वास्तविक आंकड़ा सामने लाए

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी समाज की जनगणना के संबंध में जो आश्वासन दिया था, उसे पूरा करना चाहिए। एससी और एसटी समाज की तर्ज पर ओबीसी समाज की भी स्वतंत्र गणना कर उसकी जनसंख्या का वास्तविक आंकड़ा सामने लाया जाना चाहिए। इससे ओबीसी समाज के लिए शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व व अन्य संवैधानिक अधिकारों की दिशा में उचित नीति बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि ओबीसी समाज में इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव में जागरूकता बढ़ रही है। यदि समय रहते इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो व्यापक जनआक्रोश व आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है।

इसलिए शासन व केंद्र सरकार को समय रहते इस गंभीर विषय पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भानुदास माली, राष्ट्रीय समन्वयक व जिला परिषद सदस्य विमल बबलू कटरे, मंगला भुजबल, राज्य महासचिव वैरागडे, तुषार पेंढारकर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 प्रतिनिधि उपस्थित थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश