बफर क्षेत्र एनएनटीआर के नियंत्रण में, नवेगांव-नागजीरा बाघ अभयारण्य का दायरा दोगुना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

बफर क्षेत्र एनएनटीआर के नियंत्रण में, नवेगांव-नागजीरा बाघ अभयारण्य का दायरा दोगुना

NNTR Buffer Area: महाराष्ट्र सरकार ने नवेगांव-नागजीरा बाघ संरक्षित क्षेत्र को बफर अधिसूचित क्षेत्र का एकीकृत नियंत्रण सौंपा है, जिससे संरक्षण, निगरानी और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

आंचल लोखंडे

Navegaon Nagzira Tiger Reserve: महाराष्ट्र सरकार ने नवेगांव-नागजीरा बाघ संरक्षित क्षेत्र (एनएनटीआर) के प्रशासन को पूरे ‘बफर अधिसूचित’ क्षेत्र का एकीकृत नियंत्रण सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र की बेहतर निगरानी, प्रभावी संरक्षण और पर्यावास (हैबिटेट) विकास में सहायक सिद्ध होगा।

एक अधिकारी के अनुसार, राज्य के वन एवं राजस्व विभागों ने 24 दिसंबर को इस संबंध में एक सरकारी परिपत्र (जीआर) जारी किया है। मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) रवि किरण गोवेकर ने बताया कि बफर अधिसूचित क्षेत्र को वन विभाग और महाराष्ट्र वन विकास निगम (एफडीसीएम) से एनएनटीआर के प्रशासन में सौंपे जाने से बाघ संरक्षित क्षेत्र का कुल आकार लगभग दोगुना हो जाएगा।

अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता

इससे सूक्ष्म योजना तैयार करने और धनराशि के शीघ्र आवंटन में भी मदद मिलेगी। रिजर्व के उप क्षेत्र अधिकारी प्रीतमसिंह कोडापे ने बताया कि इस निर्णय के बाद एनएनटीआर में रेंज की संख्या सात से बढ़कर 12 हो जाएगी, जिसके लिए रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) स्तर पर अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे

उन्होंने कहा, “652.20 वर्ग किलोमीटर के अधिसूचित बफर क्षेत्र के हस्तांतरण के बाद एनएनटीआर का कुल क्षेत्रफल अब 1305.88 वर्ग किलोमीटर हो गया है। एकीकृत नियंत्रण से बफर क्षेत्रों में अधिक प्रवेश द्वार विकसित करने में मदद मिलेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला