प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI) 
गोंदिया

जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है किसान कर्जमाफी, गोंदिया के 20,915 किसानों का होगा इंतजार खत्म?

Farmer Loan Waiver: कर्जमुक्ति योजना के तहत जुलाई के दूसरे सप्ताह से पात्र किसानों के खातों में कर्जमाफी की राशि जमा हो सकती है। गोंदिया के 20,915 किसान योजना के लाभ का इंतजार कर रहे हैं।

अनन्या तिवारी

Punyashlok Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Waiver: राज्य सरकार ने 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना 2026' की घोषणा बड़े स्तर पर की थी। इसके बाद से किसान इस योजना के वास्तविक क्रियान्वयन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि योजना औपचारिक रूप से कब लागू होगी।

प्रशासन का कहना है कि महाकर्जमुक्ति योजना को लागू करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्रशासकीय स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुमान है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह से पात्र किसानों के कर्ज खातों में कर्जमाफी की राशि सीधे जमा होना शुरू हो जाएगी। खरीफ सीजन को देखते हुए यह निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। गोंदिया जिले में मध्यवर्ती बैंक के करीब 20,915 पात्र किसान इस योजना के तहत कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं।

तीन प्रमुख घटकों पर आधारित है योजना

इस योजना में मुख्य रूप से तीन घटकों को शामिल किया गया है। जिन पात्र किसानों पर दो लाख रुपये तक का बकाया कर्ज है, उन्हें सीधे कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के लाभार्थी योग्य किसानों के लिए भी अलग प्रावधान किए हैं।

वहीं जिन किसानों पर दो लाख रुपये से अधिक का बकाया कर्ज है, उनके लिए 'वन टाइम सेटलमेंट' (OTS) योजना लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत किसान अपना निर्धारित हिस्सा जमा करेंगे, जिसके बाद राज्य सरकार कर्जमाफी की राशि सीधे उनके कर्ज खाते में जमा करेगी।

नियमित कर्ज चुकाने वालों को मिलेगा 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन

सरकार ने उन किसानों के लिए भी विशेष प्रावधान किया है जो प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद नियमित रूप से बैंक ऋण का भुगतान करते रहे हैं। ऐसे ईमानदार कर्जदार किसानों के साथ अन्याय न हो, इसलिए उन्हें 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन लाभ देने का निर्णय लिया गया है।

योजना के क्रियान्वयन में तकनीकी दिक्कतें और अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया महाआईटी के माध्यम से ऑनलाइन और आधार नंबर आधारित बनाई गई है।

कम्प्यूटर जांच से तैयार हो रही अंतिम पात्र सूची

प्रशासन के अनुसार सभी बैंकों से पात्र कर्ज खातों का विवरण सीधे पोर्टल पर लिया जा रहा है। इसके बाद कम्प्यूटर आधारित जांच के जरिए अंतिम पात्र सूची तैयार की जा रही है। यह सूची गांव की चावड़ी, ग्राम पंचायत, बैंक शाखा, विकास संस्था तथा 'आपले सरकार सेवा केंद्र' पर प्रकाशित की जाएगी।

पात्र किसानों को अपने कर्ज खाते का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण भी कराना होगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिरहित रहे।

पात्र किसानों को मोबाइल पर मिलेगा मैसेज

प्रशासन ने बताया कि कर्जमाफी का लाभ मिलने से पहले पात्र किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बैंक के माध्यम से संदेश भेजा जाएगा। इसके साथ ही अंतिम सूची भी सार्वजनिक की जाएगी, ताकि पात्र किसान आसानी से अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकें।

निवासी जिलाधीश भैयासाहेब बेहेरे ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी योजना का लाभ जल्द ही पात्र किसानों को दिया जाएगा। कम्प्यूटर आधारित जांच के माध्यम से अंतिम सूची तैयार की जा रही है और पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आगे बढ़ रही है।

जिले में योजना के पात्र किसानों की संख्या

तहसील किसानों की संख्या
गोंदिया 3,232
तिरोड़ा 2,410
गोरेगांव 3,976
आमगांव 1,779
सालेकसा 825
देवरी 2,837
सड़क अर्जुनी 2,539
अर्जुनी मोरगांव 3,471

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप