गोंदिया में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार (फोटो नवभारत)
गोंदिया

चोरी की रकम से की अय्याशी, खरीदी कार और मोबाइल को गोंदिया पुलिस ने जब्त कर किया गिरफ्तार, 4 मामले भी हुए उजागर

Thief Arrested: गोंदिया पुलिस की डीबी टीम ने अंतरराज्यीय चोर गुलशन वैष्णव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गोंदिया और रायपुर के चार चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। चोरी की रकम से खरीदी कार भी बरामद हुई।

आलोक उमाकृष्ण

Gondia Thief Arrested: शहर पुलिस के डीबी टीम ने अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के माल को बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से गोंदिया शहर पुलिस थाना क्षेत्र के दो तथा रायपुर (छत्तीसगढ़) के दो चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, फुलचुर स्थित आशीर्वाद कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय राजकुमार ध्यानदास डेंबानी के अनुप टेक्सटाइल्स प्रतिष्ठान से 31 जुलाई की रात 9.45 बजे से 1 अगस्त की सुबह 11 बजे के बीच अज्ञात चोर ने नकदी चोरी कर ली थी।

आरोपी की तलाश

इस मामले में 1 अगस्त को गोंदिया शहर थाने में अपराध क्रमांक 572/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मार्गदर्शन में डीबी पथक की टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जाकर आरोपी की तलाश की। इसी दौरान जगदलपुर, छत्तीसगढ़ से गुलशन सिताराम वैष्णव (30), निवासी घाट सिमारिया, तहसील सिहोरा, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) को 15 अगस्त को हिरासत में लेकर गोंदिया शहर थाने में गिरफ्तार किया गया।

2 स्थानों पर कबूल की चोरी

पूछताछ में आरोपी ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में भी दो स्थानों पर चोरी करने की बात स्वीकार की। इस प्रकार डीबी पथक ने गोंदिया शहर थाना क्षेत्र के दो तथा रायपुर के दो, कुल चार चोरी के मामलों का पर्दाकाश किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

आरोपी ने खरीदी कार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अनुप टेक्सटाइल्स में हुई चोरी के साथ ही गोंदिया शहर थाने में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में भी नकदी चोरी करने की बात कबूल की।

आरोपी ने चोरी की रकम से एमपी -20/ सीसी -2835 क्रमांक की चारपहिया कार, जिसकी कीमत करीब 1.35 लाख रु. है। इसके अलावा उसके पास से करीब 20 हजार रु. कीमत का वीवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया।

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता