एक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान; जय सेवा, जय बिरसा मुंडा के उद्घोष से गूंजा गोंदिया शहर

Birsa Munda Cultural Show In Gondia: विश्व आदिवासी दिवस पर गोंदिया में भव्य महारैली निकली। पारंपरिक वेशभूषा, मांदर-गोंडी नृत्य और 'जय बिरसा मुंडा' के नारों से शहर गूंज उठा।

Birsa Munda Cultural Show In Gondia
गोंदिया आदिवासी रैली(फोटो नवभारत)
Updated on

Cultural Show In Gondia: 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर विश्व आदिवासी दिवस उत्सव समिति तथा विभिन्न आदिवासी संगठनों के माध्यम से शहर में महारैली निकाली गई। रैली में लगाए गए एक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान, जय सेवा, जय आदिवासी, जय बिरसा मुंडा के नारों से शहर गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि इस रैली में मांदर नृत्य, आदिवासी झांकी, छत्तीसगढ़ के चुरिया नृत्य, गोंडी नृत्य ने लोगों को आकर्षित किया।

दोपहर 12 बजे शहर के नई प्रशासकीय इमारत, आंबेडकर चौक में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग इकठ्ठा हुए और रैली जयस्तंभ चौक से मनोहर चौक, आंबेडकर चौक, नेहरू चौक, गोरेलाल चौक, दुर्गा चौक, चांदनी चौक, गांधी प्रतिमा, जयस्तंभ चौक, उड्डान पुल होते हुए मरारटोली बस स्टैंड मार्ग से आंबेडकर भवन, मरारटोली में समाप्त हुई।

जनजातीय संस्कृति की दिखा झलक

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंदिया शहर में आदिवासी बंधुओं द्वारा भव्य रैली निकाली गई। रैली में आदिवासी संस्कृति की झांकी, सांस्कृतिक नृत्य, ढेमसा नृत्य, मांदर नृत्य, ढोल-शहनाई वादन, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य एवं कला तथा डीजे की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। रैली के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली।

आदिवासी गीतों का गायन

रैली में उमड़े जनसैलाब ने जय सेवा, जय आदिवासी, जय बिरसा मुंडा के नारे लगाए। आदिवासी गीतों पर जनसैलाब झुम उठा। इसके बाद आंबेडकर भवन, मरारटोली में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, पार्षद सीमा कवास, पार्षद राहुल येल्ले, शिलाताई धानगाये का सत्कार किया गया। संचालन मीनाक्षी वट्टी ने किया व आभार संगिता पुसाम, ललिता ताराम ने माना।


Birsa Munda Cultural Show In Gondia
वर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा

अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन

ऑल इंडिया आदिवासी एम्प्लाईज फेडरेशन गोंदिया, गोंडवाना मित्र मंडल गोंदिया, आदिवासी हलबा/हलबी समाज संगठना, आदिवासी हलबा/हलबी कर्मचारी संगठना, नेशनल आदिवासी पिपल्स, वुमन्स, विद्यार्थी फेडरेशन गोंदिया, आदिवासी टायगर सेना गोंदिया, कंवर समाज संगठना गोंदिया, गोंदिया जिला जंगल कामगार सोसायटी, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद संगठना गोंदिया, बिरसा ब्रिगेड, गोंदिया, रानी दुर्गावती आदिवासी महिला मंडल गोंदिया, आफ्रोट संगठना गोंदिया, आदिवासी नगारची समाज संगठना व आदिवासी सोनझारी समाज संगठना के नेतृत्व में 9 आगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर रैली का आयोजन किया गया था।

जहां उपस्थित सांसद राजेंद्र जैन, सांसद डा. नामदेवराव किसान, विधायक विनोद अग्रवाल, सेवानिवृत्त उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार पुराम, नेशनल आदिवासी पिपल्स फेडरेशन के अध्यक्ष करण टेकाम, विभागीय वन अधिकारी प्रीतमसिंग कोडापे, दुर्गाप्रसाद कोकोडे, अनिल वट्टी, अजय कोठेवार, जगदीश मडावी, एड. विवेक धुर्वे, नीलकंठ चिचाम सहित अन्य अतिथियों ने उपस्थित आदिवासियों को मार्गदर्शन किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com