HSRP नंबर प्लेट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

सावधान! गोंदिया में HSRP नंबर प्लेट की डेडलाइन खत्म, 48% वाहनों पर अब भी पुरानी प्लेट, शासन लेगा एक्शन

Gondia RTO News: गोंदिया में HSRP नंबर प्लेट लगाने की डेडलाइन खत्म। 48% वाहन मालिकों ने अब तक नहीं बदली प्लेट। RTO और पुलिस विभाग जल्द शुरू करेगा दंडात्मक कार्रवाई। सुरक्षा के लिए नई प्लेट अनिवार्य।

रूपम सिंह

 HSRP Number Plate: शासन ने सभी वाहनों पर हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया है। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन आरटीओ गोंदिया के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 1 लाख 85 हजार वाहनों में से अब तक केवल 97 हजार 910 वाहनों पर ही एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाई गई है।

अभी भी 48 प्रतिशत वाहन मालिकों ने अंतिम समय सीमा बीत जाने के बावजूद अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाई है। जिसके चलते अब आरटीओ व पुलिस विभाग की ओर से एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगानेवाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि सादा नंबर प्लेट के चलते अनेक बार अपराधिक कृत्य किए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। एचएसआरपी के कारण नकली नंबर प्लेट का उपयोग रोका जा सकेगा व इससे अपराधों की जांच करने में मदद मिलेगी।

कानूनी प्रक्रिया आसान और जल्द

दुर्घटना, यातायात नियमों का उल्लंघन अथवा सीसीटीवी जांच के दौरान वाहन की पहचना आवश्यक होती है। एचएसआरपी नंबर प्लेट के कारण वाहनों की जानकारी सटीक और तत्काल उपलब्ध होती है, जिससे कानूनी प्रक्रिया आसान और जल्द होती है।

उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेंद्र केसकर का कहना है कि, एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए शासन की ओर से पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने अब बावजूद बड़ी पायावर वाहन ही लगाई है। उन्हें तत्काल यह प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए अन्यथा उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन