सार्वजनिक वितरण प्रणाली भंडारा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

राज्य में सूखे के आसार लेकिन इस जिले ने बारिश में बनाई हैट्रिक, बाकी के मुकाबले गोंदिया में जमकर बरसे बादल

Gondia Highest Rainfall Maharashtra: महाराष्ट्र में बारिश की कमी के बीच गोंदिया जिले में 93% औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो राज्य में सर्वाधिक है। हालांकि अब फसल पर कीट और रोगों का खतरा मंडराने लगा है।

आंचल लोखंडे

Gondia Monsoon Update: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात बन रहे हैं, वहीं गोंदिया जिले पर इस बार वरुण देव मेहरबान नजर आ रहे हैं। जिले में अब तक सामान्य बारिश की 93 प्रश. वर्षा दर्ज की गई है. औसत के प्रश के लिहाज से गोंदिया राज्य में अव्वल है। अच्छी बारिश से किसान और आम नागरिक राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन पिछले पखवाड़े से लगातार बने बादल और नमी के कारण धान की फसल पर कीट व रोगों का खतरा बढ़ गया है।

मानसून सीजन में 15 सितंबर तक जिले में 1036.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जिले की सामान्य औसत बारिश 1114.3 मिमी है। इस तरह अब तक 93 प्रश. बारिश हो चुकी है। इसकी तुलना में पूरे नागपुर संभाग में अब तक 729.7 मिमी यानी 74.5 प्रश. बारिश दर्ज हुई है। अगस्त के अंत तक जिले में बारिश की कुछ कमी थी, लेकिन सितंबर में बारिश ने जोरदार वापसी की।

सितंबर माह में इतनी दर्ज हुई बारिश

सितंबर की सामान्य औसत 92.7 मिमी के मुकाबले अब तक 114 मिमी यानी 123 प्रश. बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1054.2 मिमी यानी 94.6 प्रश. बारिश हुई थी। तहसील अनुसार गोरेगांव में सर्वाधिक 1122.4 मिमी (120.1 प्रश.) बारिश दर्ज हुई है। सितंबर में यहां 149.1 प्रश. बारिश हुई। सालेकसा में 1132.1 मिमी (106.3 प्रश.), सड़क अर्जुनी में 1118.8 मिमी (92.9 प्रश.), देवरी में 1064.4 मिमी (90.4 प्रश.), गोंदिया में 987 मिमी (89.5 प्रश.) तथा अर्जुनी मोरगांव में 1032.3 मिमी (85.5 प्रश.) बारिश दर्ज हुई।

आमगांव में 1061.4 मिमी (80.5%) बारिश हुई है. सितंबर में यहां केवल 54.6 मिमी (58.4 प्रश.) बारिश हुई। वहीं तिरोड़ा में 849.3 मिमी (80.5 प्रश.) बारिश दर्ज हुई है। जून से अगस्त तक की कमी की काफी हद तक भरपाई सितंबर में हुई 168.3 मिमी (198.3 प्रश.) बारिश से हुई है।

राज्य के केवल 7 जिले ग्रीन जोन में

इस वर्ष राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार केवल 7 जिले ही संतोषजनक बारिश वाले ग्रीन जोन में हैं। इनमें धुले, जलगांव, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, भंडारा, गोंदिया और बुलढाणा शामिल हैं। इनमें गोंदिया बारिश के प्रश के लिहाज से सबसे आगे है।

धान पर कीट-रोग का खतरा

गोंदिया जिले में खरीफ सीजन में धान का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। लगातार बारिश और बादल छाए रहने से फसल की वृद्धि तो अच्छी हुई है, लेकिन अब कीट व रोगों का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल धान फसल बालियां निकलने के महत्वपूर्ण चरण में है। अनुकूल बारिश से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन, लगातार बादल और नमी के कारण धान पर तुडतुड़ा, गादमाशी और करपा रोग का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। कृषि विभाग ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने और कीट-रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है।

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी

समुद्र में भारतीय वॉरशिप से पाकिस्तानी नेवीशिप की टक्कर, भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब