पार्षद पद के लिए 48 नामांकन दाखिल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

पार्षद पद के लिए 48 नामांकन दाखिल, गोंदिया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन

Gondia Municipal Council Election: गोंदिया नगर परिषद चुनाव में पार्षद पद के लिए 48 और अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन दाखिल हुआ है। तिरोड़ा, सालेकसा व गोरेगांव में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है।

आंचल लोखंडे

Local Body Elections Maharashtra: गोंदिया जिले में हो रहे दो नगर परिषद और दो नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गुरुवार तक गोंदिया नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 7 नामांकन दाखिल किए गए थे। गोंदिया जिले के गोंदिया और तिरोड़ा नगर परिषद, तथा सालेकसा और गोरेगांव नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।

हालांकि चार दिन बीत जाने के बाद भी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसी कारण नामांकन प्रक्रिया धीमी रही है। चारों स्थानीय स्वशासन निकायों में से अकेले गोंदिया नगर परिषद के पार्षद पद हेतु अब तक कुल 45 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें 12 नवंबर को 1, 13 नवंबर को 6 और शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा पार्षद पद के लिए 39 नामांकन शामिल हैं। इनमें किसी भी राजनीतिक दल का आधिकारिक नामांकन नहीं है।

15 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना

इसके अलावा शुक्रवार को तिरोड़ा नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 5 नामांकन, जबकि सालेकसा और गोरेगांव नगर पंचायतों के पार्षद पद के लिए 2-2 नामांकन दाखिल किए गए हैं। दोनों ही नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अब तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। 15 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

गोंदिया नगर परिषद में नामांकन

  • अध्यक्ष पद: 1 (14 नवंबर)
  • पार्षद पद: कुल 45
  • 12 नवंबर: 1
  • 13 नवंबर: 6
  • 15 नवंबर: 39
  • तिरोड़ा नगर परिषद
  • पार्षद पद: 5 नामांकन
  • सालेकसा नगर पंचायत
  • पार्षद पद: 2 नामांकन
  • अध्यक्ष पद: कोई नामांकन नहीं
  • गोरेगांव नगर पंचायत
  • पार्षद पद: 2 नामांकन
  • अध्यक्ष पद: कोई नामांकन नहीं

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट

तमिलनाडु विधानसभा में एम. करुणानिधि के नाम पर बवाल, CM विजय ने विपक्ष से कहा- मैं माफी मांगता हूं

समुद्र के नीचे बढ़ रहा खतरा! हिंद महासागर में चीन के 64 रिसर्च जहाजों की तैनाती पर वाइस एडमिरल ने जताई चिंता