प्रतीकात्मक तस्वीर (सोेर्स: सोशल मीडिया ) 
गोंदिया

3.5 साल बाद गोंदिया नप को मिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गोंदिया नप का गठन शुरू, 16 जनवरी को पहली बैठक

Municipal Formation: गोंदिया नगर परिषद की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 जनवरी को पहली बैठक होगी। इसी बैठक में उपाध्यक्ष चुनाव और विषय समितियों के गठन की घोषणा संभव है।

अंकिता पटेल

Gondia Nagar Parishad Election: गोंदिया नप की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नप के गठन की औपचारिक कार्यवाही शुरू हो गई है। नप का चुनाव 2 दिसंबर को संपन्न हुआ था, जबकि 21 दिसंबर को मतगणना व परिणाम घोषित किए गए थे।

इसमें नगराध्यक्ष पद पर सचिन शेंडे निर्वाचित हुए थे। गैजेट में नाम प्रकाशित होने के बाद नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने 16 जनवरी को नप सभागृह में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक आयोजित की है।

इसी पहली बैठक में उपाध्यक्ष का चुनाव होने की प्रबल संभावना है, साथ ही विभिन्न विषय समितियों का गठन कर उनके सभापतियों के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। तकनीकी कारणों से बीते साढ़े तीन वर्षों से नप में प्रशासक राज था। अब नगराध्यक्ष व पार्षदों के निर्वाचन के बाद प्रशासक शासन समाप्त होकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल प्रारंभ होने जा रहा है।

गोंदिया नगर परिषद स्वीकृत सदस्यों का भी होगा चयन

नगराध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष जनता द्वारा किया गया है, लेकिन उपाध्यक्ष तथा विषय समितियों के सभापति पदों पर किसे जिम्मेदारी मिलेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। संख्या बल के आधार पर उपाध्यक्ष और विषय समिति सभापति पदों पर भाजपा के पार्षदों की नियुक्ति तय मानी जा रही है। नगर परिषद में कुल सदस्यों की संख्या के 10 प्रश। के अनुसार 5 स्वीकृत सदस्यों का चयन किया जाना है। बहुमत के आधार पर भाजपा की ओर से 3 तथा कांग्रेस की ओर से 2 स्वीकृत पार्षद चुने जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

गोंदिया नप सदस्य - संख्या की स्थिति

पक्ष सदस्य संख्या
कुल नप सदस्य 44
भाजपा 18
कांग्रेस (नगराध्यक्ष सहित) 15
राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) 5
बसपा 2
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 2
निर्दलीय 3

2 निर्दलीय का भाजपा को समर्थन, चयन की संभावना तय

  • 2 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दिया है, जिससे भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट रूप से मौजूद है।
  • ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के पार्षद चुने जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
  • 30 दिसंबर को आयोजित बैठक में भाजपा नप गटनेता पद पर विवेक दिनेश मिश्रा का सर्वानुमति से चयन किया गया।
  • बैठक के उपरांत भाजपा गोंदिया नगर परिषद विकास आघाड़ी को जिलाधीश कार्यालय में अधिकृत रुप से प्रस्तुत किया गया।
  • बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सीता रहांगडाले, विधायक विनोद अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें