गोंदिया बाइक चोरी गिरोह (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया में शातिर मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 18 बाइक बरामद

Gondia Police Action: गोंदिया में स्थानीय अपराध शाखा ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

आंचल लोखंडे

Gondia Motorcycle Theft: गोंदिया के स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करनेवाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से गोंदिया, नागपुर, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 8 लाख 1 हजार रु. बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को तिरोड़ा निवासी सचिन पटले की मोटरसाइकिल ट्रेजरी ऑफिस के पीछे से चोरी हो गई थी। इस मामले में तिरोड़ा थाने में अपराध दर्ज किया गया था। इसके अलावा आमगांव थाना क्षेत्र में भी 17 और 25 सितंबर को एक होंडा साइन तथा एक एक्टिवा चोरी होने के मामले सामने आए थे।

आरोपियों को दबोचने दल किया तैयार

मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा ने जांच शुरू की। पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में 30 सितंबर को पुलिस टीम चोरी के मामलों में आरोपियों की तलाश और पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अंगूर बगीचा, गोंदिया निवासी राहुल उर्फ चंगा लिल्हारे के मोटरसाइकिल चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली।

पुलिस जाल बिछाकर पकड़ा

सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर राहुल उर्फ चंगा लिल्हारे (26) को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर आमगांव, तिरोड़ा, खमारी, सिविल लाइन, नागपुर शहर तथा किरणापुर (मध्यप्रदेश) सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने राहुल के साथ जय उर्फ बॉबी राजेश पाटिल (27), सूरजसिंह ग्यानीराम सावंत (35) और अमित अशोक लिल्हारे (27) को भी हिरासत में लिया।

4 आरोपी पकड़ाए

पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर गोंदिया जिले से 7, नागपुर शहर से 7, मध्यप्रदेश से 3 तथा छत्तीसगढ़ से मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद 18 वाहनों में होंडा शाइन, होंडा एक्टिवा, होंडा लिवो, हीरो स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्रो, एचएफ डिलक्स, सीडी डिलक्स और सुपर स्प्लेंडर सहित विभिन्न मॉडल शामिल हैं। इन सभी वाहनों की अनुमानित कुल कीमत 8.01 लाख रु. बताई गई है।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट