भगवान बिरसा मुंडा 151वीं जयंती (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गोंदिया में आयोजन, पीएम मोदी करेंगे आश्रमशाला भवन का ऑनलाइन उद्घाटन

Birsa Munda 151st Birth Anniversary : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को गोंदिया जिले के आमगांव तहसील स्थित पुराड़ा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित होगा।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आमगांव तहसील के पुराड़ा में भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

  • मजितपुर आश्रमशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

  • जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग तीन से चार हजार आदिवासी समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Gondia Janjatiya Gaurav Diwas: आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन सहित पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जिलेभर में 'जनजातीय गौरव दिवस' उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आमगांव तहसील के पुराड़ा में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

साथ ही आमगांव तहसील के मजितपुर आश्रमशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। यह जानकारी एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना अधिकारी नितीन इसोकर ने जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में आयोजित एक चर्चा में दी।

इस दौरान विधायक संजय पुराम ऑनलाइन उपस्थित थे। क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को गड़‌चिरोली में जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य शासकीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

देशभर में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, कला और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, समाज के अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना इस सेवा सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसी जानकारी परियोजना अधिकारी नितीन इसोकर ने दी।

विधायक संजय पुराम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत आमगांव तहसील के पुराड़ा में 15 नवंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के लगभग तीन से चार हजार आदिवासी समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सेवा सप्ताह में होंगे विविध कार्यक्रम

18 नवंबर तक आयोजित सेवा सप्ताह के दौरान आदिवासी क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं की न जानकारी लेकर लोगों को विभिन्न शासकीय न योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। पात्र लाभार्थियों कको न्यूक्लियस बजट के अंतर्गत चेक वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा आदिवासी स्मारकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और रखरखाव, आदिवासी समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति और सांस्कृतिक अस्मिता को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आधार, वन अधिकार और कृषि सेवाओं के लिए विशेष शिविर

आदिवासी समाज के लोगों के लिए आयोजित विशेष सेवा शिविरों में आधार कार्ड में सुधार व अद्यतनीकरण की सुविधा, वनपट्टाधारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराने तथा पात्र लाभार्थियों को आवेदन भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। किसान पंजीयन, फसल बीमा तथा कृषि विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में डिजिटल माध्यम से प्रात्यक्षिक देकर मार्गदर्शन किया जाएग

स्वास्थ्य जांच और जनजागृति पर विशेष जोर

सेवा सप्ताह के दौरान आदिवासी समाज के लोगों के लिए रक्तचाप और मधुमेह की जांच, सिकलसेल बीमारी के प्रति जनजागृति के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, मातृ व बाल स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन, विभिन्न शासकीय विभागों के समन्वय से इन गतिविधियों को संचालित कर आदिवासी समाज के पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास प्रशासन की ओर से किया जाएगा।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण