गोंदिया उपचुनाव (फाइल फोटो) 
गोंदिया

गोंदिया में चुनावी शंखनाद! अर्जुनी मोरगांव और तिरोड़ा में उपचुनावों का ऐलान, 28 अप्रैल को पड़ेगा वोट

Gondia Gram Panchayat Bye-Election: गोंदिया जिले में चुनावी बिगुल! अर्जुनी मोरगांव और तिरोड़ा में ग्राम पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित। 28 अप्रैल को मतदान, जानें अपनी पंचायत का हाल।

प्रिया जैस

Arjuni Morgaon Sarpanch Election: गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील में सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों की मौत, इस्तीफे, अक्षमता या अन्य कारणों से रिक्त पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसमें 3 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 8 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो रही है।

राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, 31 जनवरी 2026 तक रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके अनुसार, अर्जुनी मोरगांव तहसील में सुकडी ग्राम पंचायत में वार्ड क्र. तीन की सदस्य (सामान्य महिला), खांबी में ग्राम पंचायत सरपंच (अनुसूचित जाति महिला) का चुनाव सीधे जनता से होगा। यहां के सरपंच पद का मामला उच्च न्यायालय, नागपुर में याचिका क्रमांक 6507/2025 के तहत दायर है।

बाक्टी ग्राम पंचायत में वार्ड क्रमांक दो में अनुसूचित जनजाति महिला, विहीरगांव (बंध्या) में वार्ड क्र. 2 में सामान्य पद, कोहलगांव में वार्ड क्र. 2 में सामान्य, ईटखेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव सीधे जनता से होगा। सरपंच की अयोग्यता के संबंध में उच्च न्यायालय, नागपुर में याचिका क्रमांक 351/2025 के तहत मामला चल रहा है।

ईटखेड़ा वार्ड क्र. 1 सामान्य महिला, नीमगांव वार्ड क्र. 3 नामाप्र महिला, झरपड़ा में वार्ड क्र. 1 में अनुसूचित जाति, येरंडी दर्रे के वार्ड क्र. 1 में अनुसूचित जनजाति की महिला, येरंडी दर्रे ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव सीधे अनुसूचित जनजाति के लोगों में से किया जाएगा।

कार्यकाल 10 जनवरी 2028 तक

अर्जुनी मोरगांव तहसील में 3 सरपंचों और 8 ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है और 7 अप्रैल से नामनिर्देशन पत्र लिए जाएंगे। मतदान 28 अप्रैल को होंगे। उपचुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों का कार्यकाल 10 जनवरी 2028 तक रहेगा। तहसील में 8 ग्रापं में उपचुनाव हो रहे हैं।

9 ग्रापं के 2 सरपंच और 14 सदस्यों के लिए उपचुनाव

उपचुनावों में तिरोड़ा तहसील की 9 ग्राम पंचायतों से 2 सरपंच तथा 14 सदस्य सीधे चुने जाएंगे। तिरोड़ा तहसील के नवेगांव खुर्द ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति के सरपंच, अत्री ग्रापं के अनुसूचित जाति के सरपंच तथा अत्री ग्रापं की एक अनुसूचित जाति महिला सदस्य, मांडवी की एक सामान्य महिला सदस्य, बेलाटी (बु.) तीन सामान्य सदस्य, खड़की अनुसूचित जमाति का एक सदस्य और वडेगांव के तीन सामान्य सदस्य, बोदा से अनुसूचित जाति के तीन सदस्यों और बोदा से अन्य पिछड़ा वर्ग के दो सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम 30 मार्च से घोषित किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा