गोंदिया

गोंदिया: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारी; सांसद प्रफुल पटेल ने भरा मतदाता फॉर्म

गोंदिया में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव हेतु सांसद प्रफुल पटेल ने मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरा। भाजपा प्रत्याशी सुधाकर कोहले ने पटेल से भेंट कर चुनाव पर चर्चा की।

रूपम सिंह

Gondia Election 2026 News: गोंदिया महाराष्ट्र विधान मंडल के पदवीधर मतदार संघ चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्नातक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दो दिवसीय दौरे पर गोंदिया पहुंचे सांसद प्रफुल पटेल के निवास पर पदवीधर मतदार संघ के भाजपा प्रत्याशी सुधाकर कोहले ने मुलाकात की। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री सुनील केलनका और रेलटोली मंडल अध्यक्ष ऋषीकांत साहू भी उपस्थित थे।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पटेल से मतदाता फॉर्म भरकर पदवीधर चुनाव में मतदाता के रूप में भाग लेने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने ग्रेजुएट काउंसिल चुनाव के लिए मतदाता फॉर्म भरा। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में मतदान करने की भी बात कही।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन और भंडारा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुनील फुंडे भी मौजूद थे।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट