farmers electricity demand (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Gondia News: प्रशासन से 20 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग, किसानों को मिल रही केवल 8 घंटे बिजली

Agricultural Power Supply: गोंदिया जिले के किसानों ने सिंचाई के लिए केवल 8 घंटे बिजली मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है।

आंचल लोखंडे

Gondia Farmers: कृषि विद्युत कनेक्शन धारकों को फसलों की सिंचाई के लिए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। गोंदिया जिले के किसानों को वर्तमान में केवल 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है, जिससे किसानों में महावितरण के खिलाफ तीव्र नाराजगी देखी जा रही है।

किसानों ने मांग की है कि यदि 24 घंटे बिजली आपूर्ति संभव नहीं है, तो कम से कम 20 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में बीआरएसपी के पदाधिकारियों ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है।

सिंचाई परियोजनाओं के जल पर निर्भर

ग्रीष्मकालीन और रबी फसलों की सिंचाई कृषि विद्युत कनेक्शनों तथा विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के जल पर निर्भर रहती है। शासन की ओर से लगातार यह बताया जाता है कि कृषि कनेक्शन धारकों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों को केवल 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके कारण फसलों की पूर्ण सिंचाई नहीं हो पा रही है और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

...तो प्रशासन के खिलाफ किसानों के साथ आंदोलन

इसी को देखते हुए बीआरएसपी के पदाधिकारियों एवं किसानों ने 20 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो प्रशासन के खिलाफ किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

यह चेतावनी किसान विठोबा भाजीपाले, राजकुमार राऊत, गोपाल आसोले, राजेश मरस्कोल्हे, कोठुराम लिल्हारे, सेवकराम मडावी, अनिल राऊत, विजय बहेकार, मेहतर मरस्कोल्हे, संजय पाथोडे, भैयालाल भेलावे एवं संतोष फरकुंडे ने दी है।

70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का उत्पादन

उल्लेखनीय है कि गोंदिया जिले में खरीफ धान की फसल के बाद ग्रीष्मकालीन धान सहित विभिन्न रबी फसलों की खेती की जाती है। जिले में लगभग 70 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन एवं मौसमी फसलों का उत्पादन लिया जा रहा है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर