गोंदिया मामा तालाब (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया के 29 मामा तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, सरकार ने 1.04 करोड़ रुपए किए मंजूर

Gondia Water Conservation: गोंदिया जिले में पुराने मालगुजारी (मामा) तालाबों के पुनर्जीवन की योजना को गति मिली है। सरकार के 29 तालाबों की मरम्मत और मजबूतीकरण के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गोंदिया जिले की अर्जुनी मोरगांव और गोरेगांव तहसील के 29 पुराने मालगुजारी (मामा) तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

  • राज्य सरकार ने इन तालाबों की मरम्मत और मजबूतीकरण के लिए 1 करोड़ 4 लाख 10 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

  • लंबे समय से लंबित तालाबों के मेड़, कालवा और नहरों की मरम्मत के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Gondia Mama Talab Renovation: भविष्य में जलसंकट की स्थिति से निपटने और भूजल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार पारंपरिक जलस्रोतों के पुनर्जीवन पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में गोंदिया जिले के पुराने मालगुजारी (मामा) तालाबों की पुनबांधणी और मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके लिए अर्जुनी मोरगांव और गोरेगांव तहसील के 29 तालाबों का चयन किया गया है। इनकी मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ 4 लाख 10 हजार रु. के निधि को प्रशासनिक मंजूरी दी है।

पूर्व विदर्भ का गोंदिया जिला तालाबों के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां परंपरागत रूप से बड़ी संख्या में मामा तालाबों का निर्माण किया गया था। ये तालाब सिंचाई के साथ-साथ जलसंचय के भी प्रमुख साधन रहे हैं। लेकिन, समय के साथ देखरेख के अभाव में कई तालाब पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि कुछ आज भी खेती और स्थानीय जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध करा रहे हैं।

सूखे की स्थिति का सामना

वर्तमान में जिले को भी सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पारंपरिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने की जरूरत बढ़ गई है। इसी उद्देश्य से पुराने मालगुजारी तालाबों की पुनर्बाधणी व मजबूतीकरण कार्यक्रम के तहत 29 तालाबों के कार्यों को मंजूरी दी गई है।

राज्य सरकार के मृद व जलसंधारण विभाग ने इसके लिए 1 करोड़ 4 लाख 10 हजार रु. की निधि को आधिकारिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से निधि के अभाव में इन तालाबों के मेड़, कालवा व नहरों की मरम्मत के कार्य अटके हुए थे। अब मंजूरी मिलने से इन कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे तालाबों की जलसंचय क्षमता और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिल सकेगी।

भूजल स्तर में भी होगा सुधार

जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती और स्थानीय तालाबों की सिंचाई व्यवस्था पर निर्भर है। सूखे के संकट और लगातार गिरते भूजल स्तर के बीच इन 29 पुराने मालगुजारी तालाबों का समय पर जीर्णोद्धार होने से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

साथ ही भूजल स्तर में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी। तालाबों की मरम्मत और मजबूतीकरण से उनकी जलसंचय क्षमता बढ़ेगी तथा सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शासन के इस निर्णय से अर्जुनी मोरगांव व गोरेगांव तहसील के किसानों में संतोष का माहौल है।

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप