कर्जमुक्ति योजना सोर्स- सोशल मीडिया
गोंदिया

गोंदिया के 18,809 किसान कर्जमाफी के बाद भी परेशान, नए फसल कर्ज के लिए सितंबर अंत तक करना होगा इंतजार

Gondia Kharif Crop Loan: गोंदिया में 21,809 किसान कर्जमाफी के पात्र पाए गए, 18,809 को 95 करोड़ की राहत मिली। अब नया फसल कर्ज अटकने से किसान आर्थिक संकट में हैं और सितंबर अंत तक इंतजार करना होगा।

प्रमोद यादव

Gondia Farmers Ahilyadevi Holkar Loan Waiver: गोंदिया जिला में शासन ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमुक्ति योजना के तहत किसानों को दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी घोषित की थी। इसके अंतर्गत जिले के 21,809 किसान पात्र पाए गए हैं। इनमें से अब तक 18,809 किसानों के खातों में कर्जमाफी की राशि जमा कर उनके कर्ज खाते शून्य कर दिए गए हैं।

इन किसानों के खातों में करीब 95 करोड़ रुपए की कर्जमाफी राशि जमा की जा चुकी है। हालांकि, अब खरीफ मौसम के लिए नया फसल कर्ज नहीं मिलने से इन किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्जमाफी का लाभ मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने खरीफ फसल की तैयारी के लिए नए फसल कर्ज के लिए बैंकों में आवेदन किया है।

कई किसानों ने योजना बनाई थी कि नया फसल कर्ज मिलने के बाद वे रिश्तेदारों और साहूकारों से लिया गया पैसा चुका देंगे। लेकिन सितंबर माह शुरू होने के बावजूद उन्हें नया फसल कर्ज नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। किसान लगातार बैंकों और सेवा सहकारी संस्थाओं के चक्कर काट रहे हैं।

कर्जमाफी प्रक्रिया जारी होने से कर्ज वितरण पर रोक

गोंदिया जिला के किसानों द्वारा जिला व राष्ट्रीयकृत बैंकों से पूछताछ करने पर उन्हें बताया जा रहा है कि कर्जमाफी की प्रक्रिया अभी जारी है। इसी वजह से फिलहाल नए फसल कर्ज का वितरण रोक दिया गया है।

बैंक अधिकारियों के अनुसार, सितंबर महीने के अंत तक कर्जमाफी का लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को नया फसल कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। तब तक किसानों को प्रतीक्षा करने की सलाह दी गई है। इस स्थिति के कारण कर्जमाफी का लाभ प्राप्त करने वाले जिले के 18,809 किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

सितंबर के अंत तक मिलेगा नया फसल कर्ज

गोंदिया जिला में कर्जमाफी का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के खातों में राशि जमा करने और उनके कर्ज खाते शून्य करने की प्रक्रिया अभी जारी है, कुछ किसानों के खातों में कर्जमाफी की राशि कम-अधिक जमा होने के कारण उसका उचित मिलान करने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसी कारण नए फसल कर्ज के वितरण में देरी हो रही है। कर्जमाफी प्रक्रिया पूरी होने और खातों का उचित मिलान किए जाने के बाद सितंबर महीने के अंत तक कर्जमाफी का लाभ प्राप्त किसानों को नए फसल कर्ज का वितरण किया जाएगा,

गोंदिया जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक- खुशाल तिराले

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ