पलसगांव-राका गांव में 82 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या  फोटो सोर्स- नवभारत
गोंदिया

गोंदिया में 82 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या, घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब

Gondia Crime News: गोंदिया के पलसगांव-राका गांव में 82 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या से सनसनी फैल गई। घर से जेवर और नकदी गायब मिलने पर लूट की आशंका है।

प्रमोद यादव

Gondia Woman Murder: गोंदिया जिला में सड़क अर्जुनी तहसील के पलसँगांव-राका गांव में 82 वर्षीय वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना बुधवार सुबह सामने आई। मृतका का नाम कुसुम चैतराम कापगते (82) बताया गया है।

घटना के बाद घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिले हैं। ऐसे में लूट या डकैती के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार

कुसुम कापगते घर में अकेली रहती थीं। इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने रात के समय घर में प्रवेश किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे घटना का पता चला।

मृतका के दोनों हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां गायब थीं। इसके अलावा सोने की एकदानी, अंगूठी समेत अन्य सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है। घर की अलमारी भी टूटी हुई मिली।

उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब होने की बात सामने आई है। चोरी गए माल की वास्तविक कीमत अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन लाखों रु। का माल चोरी होने की आशंका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

गांव में दहशत

अर्जुनी तहसील के पलसँगांव-राका गांव घनी आबादी वाले क्षेत्र में घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या और इसके बाद जेवर-नकदी चोरी किए जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक हत्या के कारण और चोरी गए माल की वास्तविक कीमत को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

घटनास्थल का पुलिस ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल पलसगांव-राका पहुंचा। पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे, पुलिस निरीक्षक कमलेश सोनटक्के समेत डुग्गीपार पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आरोपियों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। वहीं फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया है।

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अर्ली रिटायरमेंट का ऐलान, अब करेंगे ये काम

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील