कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

गोंदिया में खनन विभाग की बंपर कमाई, 3 साल में की 350 पर कार्रवाई, करोड़ों का राजस्व वसूले

Gondia News: गोंदिया खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-25 में 8.95 करोड़ रुपए राजस्व वसूला। अवैध खनन पर कार्रवाई से 350 लोगों से 4.25 करोड़ की वसूली की। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा राजस्व मिला।

आकाश मसने

Revenue Department Earnings In Gondia: गोंदिया जिला खनन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 व 2024-25 में राजस्व विभाग ने सभी स्त्रोतों से कुल 8 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपए राजस्व प्राप्त किया है। जिला खनन विभाग ने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष 1 करोड़ 77 लाख 1 हजार रुपए अधिक राजस्व की वसूली हुई है।

जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024-25 में कुल 350 अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिनसे कुल 4 करोड़ 25 लाख 35 हजार रुपए की वसूली हुई। इस तरह गत वर्ष से इस बार बेहतर प्रदर्शन रहा।

विकास के नाम पर गोंदिया जिले की 8 तहसील क्षेत्रों में कहीं न कहीं केंद्र और राज्य सरकार की योजना के बड़े-बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों में मुरुम, गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। पूर्व में निर्माण एजेंसियों द्वारा ठेकेदारों को निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री के लिए क्वारी की दूरी बताई जाती थी लेकिन आज की स्थिति में ऐसा नहीं है।

ठेकेदार कहीं से भी सामग्री लाकर निर्माण कार्य को पूर्ण करें। इसका अर्थ तो यह हुआ कि निर्माण एजेंसी विभाग ठेकेदार को निर्माण कार्य में सामग्री चोरी करने के लिए बाध्य कर रहा है?

अवैध बोल्डर उत्खनन कर रहे ठेकेदार

वहीं दूसरी ओर ठेकेदार अपने फायदे के लिए निर्माणाधीन सरकारी निर्माण को करने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों से अवैध बोल्डर उत्खनन कर मोबाइल क्रशर के सहारे बोल्डर को गिट्टी में तब्दील कर निर्माण कार्य में उपयोग कर रहा है। वन क्षेत्र परिसर से मुरूम का भी अवैध उत्खनन जोरों पर किया जा रहा है। यहीं कारण है कि जिला खनन विभाग द्वारा प्रति वर्ष बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।

प्रति वर्ष अवैध उत्खनन में वृद्धि

गोंदिया जिला वन संपदा व पहाड़ों से घिरा हुआ है। जिसके कारण यहां बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। वहीं अवैध उत्खनन में प्रति वर्ष वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में 194 अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही वर्ष 2023-24 में 240 व 2024-25 में 350 अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पिछले तीन वर्ष में वसूला गया राजस्व

वित्तीय वर्ष मामलों की संख्या वसूली
2022-23 194 2.22 करोड़ रुपए
2023-24 240 2.48 करोड़ रुपए
2024-25 350 4.25 करोड़ रुपए

करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त

वर्ष 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक कुल 784 अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई कर उनसे 8 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपए की वसूली की गई। उल्लेखनीय है कि खनिज संपदा के मामले में गोंदिया जिले का अपना एक विशेष स्थान है। खनिज से शासन को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है तो वहीं दूसरी तरफ बड़े अवैध उत्खनन से शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान भी होता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज