2 दिनों बाद निकला ट्रक (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

2 दिनों से कीचड़ में फंसा ट्रक निकला बाहर, यातायात आवागमन हुआ सुचारू, नागरिकों ने ली राहत का सांस

Gadchiroli News: गड़चिरोली के 2 दिनों से कुरखेड़ा-कोरची इस राष्ट्रीय महामार्ग पर एक बड़ ट्रक फंस जाने के कारण यातायात बाधित हो गया था। पोले के बाद बीते दिन बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया।

प्रिया जैस

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा ठेकेदार के अनदेखी के चलते विगत 2 दिनों से कुरखेड़ा-कोरची इस राष्ट्रीय महामार्ग पर के गोठणगांव नाका से जांभुलखेडा के दौरान सड़क पर कीचड़ में ट्रक फंसने से इस मार्ग की यातायात बाधित हुआ था। जिससे नागरिकों को आवागमन में व्यापक परेशानी हो रही थी।

कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष जीवन नाट ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां दस्तक देते हुए निर्माण कंपनी के अधिकारियों से सवाल किया। जिससे कंपनी का पोकलैंड लगाकर फंसा ट्रक बाहर निकाला गया। जिससे इस मार्ग की यातायात सुचारू हुई। बता दें, कि विगत 3 माह से बरसात के मौसम में इस मार्ग का डामरीकरण करने के लिए गोठणगांव नाका से जांभूलखेडा 3 किमी मार्ग का सीमेंटीकरण करते हुए मजबूतीकरण करने हेतु खुदाईकार्य किया गया। लेकिन इस कार्य के दौरान एक छोर की यातायात सुचारू रहेगी इसका ध्यान रखना आवश्यक था।

बरसात के मौसम में की खुदाई

ठेकेदार की लापरवाही के चलते महामार्ग के अधिकारियों के अनदेखी से इस माग र्के दोनों छोर की खुदाई बरसात के मौसम में की गई। जिससे यहां हमेशा वाहन फंसने से यातायात में बाधा निर्माण हो रही है। ठेकेदार को अधिकारी तथा पदाधिकारियों ने अनेक बार चेतावनी देने के बावजूद ठेकेदार द्वारा अपनी मनमानी जारी है। शनिवार को सुबह यहां एक ट्रक फंसने से यातायात में बाधा निर्माण हुई थी।

पोला पर्व होने से निर्माण कंपनी के सभी मजदूर अवकाश पर थे। यंत्र सामग्री बंद होने फंसा ट्रक बाहर निकलना संभव नहीं हो पाया। जिससे यहां का यातायात 2 दिनों से ठप था। जिससे वाहनधारक व नागरिकों को व्यापक परेशानी हुई।

इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष जिवन नाट, पूर्व पंस सभापति गिरीधर तितराम, युकां के अध्यक्ष प्राजंल धाबेकर, भावेश मुंगणकर, हेमंत नरोटे, इमरान कुरैशी, पूर्व सरपंच शिवा राऊत, शैलेश बारई, बालू दोनाडकर, संदीप ठलाल ने कंपनी के प्रबंधक राजेश तिनखेडे से मोबाइल पर संपर्क किया। तत्काल कंपनी की यंत्र सामग्री लगाते हुए कीचड़ में फंसा ट्रक कीचड़ से बाहर निकाला। जिससे यातायात सुचारू हुआ।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान