गढचिरोली

आज आंदोलनकर्ता करेंगे चक्काजाम आंदोलन, 5 दिनों शुरू आंदोलन की ओर प्रशासन की अनदेखी

नवभारत डेस्क

आरमोरी. वैनगंगा नदी के पुलिया पर सुरक्षा रैलींग लगाने की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से आरमोरी शहर के राजनितिक दल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा बेमियादी हड़ताल किया जा रहा है. लेकिन 5 दिनों की कालावधि बित जाने के बावजूद भी अब तक प्रशासन ने इस आंदोलन का संज्ञान नहीं लिया है. जिसके कारण मंगलवार को आंदोलनकर्ता आरमोरी में चक्काजाम आंदोलन करें, ऐसी चेतावनी आंदोलनकर्ताओं ने दी है. 

 आंदोलनकर्ताओं ने कहां कि, वैनगंगा नदी में आई बाढ़ में पुलिया के सुरक्षा रैलींग बह गये थे. ऐसे में सुरक्षा रैलींग के अभाव में पुलिया पर भिषण दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है. जिसके कारण पुलिया पर सुरक्षा रैलींग लगाने की प्रमुख मांग को लेकर आरमोरी के राजनितिक और सामाजिक संगठनों ने पुलिया पर ही 2 फरवरी से बेमियादी ठिय्या आंदोलन शुरू कर दिया है. लेकिन अब 5 दिनों की कालावधि बित जाने के बाद भी प्रशासन इस आंदोलन का गंभीरता से संज्ञान नहीं ले रहा है.

जिसके कारण आंदोलनकर्ताओं में तीव्र नाराजगी व्याप्त है. वहीं 8 फरवरी को आरमोरी में चक्काजाम आंदोलन करने की चेतावनी आंदोलनकर्ताओं ने तहसीलदार व पुलिस विभाग को सौंपे ज्ञापन में दी है.रणजीत बनकर, राहुल जुवारे, निखिल धार्मिक, अमोल मारकवार, राकेश सोनकुसरे, संजय वाकड़े, देवानंद दुमाने, दीपक सोनकुसरे, महेंद्र शेंडे, प्रफुल खापरे सुरज पड़ोले, प्रशांत सोरते, निखिल बन्सोड़ आदि उपस्थित थे. 

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात