Gadchiroli Bike Racing: वर्तमान स्थिति में गड़चिरोली शहर के तीन प्रमुख चंद्रपुर, चामोर्शी और धानोरा मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं इन मार्गो से वाहनों की आवाजाही भी रोजाना हो रही है। ऐसे में अनेक बाइकसवारों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करते हुए मनमानी करते हुए तेजी से दोपहिया चलाई जा रही है।
जिसका खामियाजा तेज रफ्तार दोपहिया के चलते सड़क हादसे होने की संभावना भी जताई जा रही है। जिससे यातायात विभाग इस मामले की ओर गंभीरता से ध्यान देकर यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले बाईक सवारों के खिाफ कार्रवाई करें, ऐसी मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
वर्तमान स्थिति में शहर के सड़कों पर बाइक सवारों की चहलपहल काफी बढ़ गयी है। अनेक युवाओं में बाइक चलाने की चाह अधिक होने के कारण मुख्य मार्गो से मनमानी ढंग से बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।
ऐसे में बाइकसवारों की लापरवाही के चलते भीषण दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है। विशेषत युवाओं द्वारा धूम स्टाईल से बाइक चलाए जाने के कारण शहर की सड़कों पर मौत मंडराते हुए नजर आ रही है।
गड़चिरोली शहर में वर्तमान स्थिति में अनेक युवाओं के पास बाइक है। लेकिन युवा बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य मार्गो से ही बाइस रेस लगाने की जानकारी मिली है।
ये भी पढे़: नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
लेकिन युवाओं की यह बाइक रेस अन्य वाहनधारक समेत राहगीर नागरिकों के लिये जानलेवा साबित हो सकती है। जिससे संबंधित विभाग को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
शहर में यातायात नियंत्रण में लाने के लिये शहर यातायात विभाग तैनात होकर एक अधिकारी समेत अन्य यातायात कर्मी तैनात किए गए है। कुछ कर्मी शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक समेत शहर के चारों मुख्य मार्गो पर तैनात रहते है।
वहीं यह कर्मचारी यातायात नियमों को तोडऩेवाले वाहनधारकों के खिलाफ कार्रवाई करते नजर आ रहे है। लेकिन दूसरी ओर शहर में अनेक जगह पर युवाओं द्वारा बाईक रेस लगाकर अपने साथ दूसरों की जान खतरे में ड़ालते नजर आ रहे है। जिससे ऐसे बाईक सवारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।