गढचिरोली

पीएम किसान; ई-केवायसी करना अनिवार्य, संकेतस्थल हो रहा हैंग

नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. पंतप्रधान किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई केवायसी कराना अनिवार्य किया गया हे. किंतू संबंधित संकेतस्थल हैंग हो रहा है, ओटीपी आने में तकनिकी दिक्कते हो रही है. ऐसी बात किसानों द्वारा कहीं जा रही है. 

पंतप्रधान किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवायसी के लिए प्रयास किया. किंतू अनेक गांवों में स्लो नेटवर्क होने के कारण अनेक लोगो को ई-केवायसी करना संभव नहीं हो रहा था. वहीं संबंधित वेबसाईट भी हैंग होने की शिकायते किसानों द्वारा की जा रही है. जिससे किसान अडचणों में आया है. सरकार ने ई-केवायसी अपडेशन के लिए 31 मार्च की डेडलाईन दी थी. जिससे किसानों ने भागदौड शुरू की थी. किंतू अनेक लोगो के अपडेशन नहीं होने के कारण सरकार ने समयावधि बढया है. जिससे किसानों को कुछ राहत मिली है. 

ई-केवायसी करना आवश्यक 

पंतप्रधान किसान योजना अंतर्गत किसानों को प्रतिमाह 500 रूपये दिए जाते है. लाभार्थियों को एक वर्ष में 6 हजार रूपये दिए जाते है. 4 माह में 1 बार 2 हजार रूपये ऐसे 3 चरण में 6 हजार रूपये दिए जाते है. जिन किसानों ने ई-केवायसी नहीं की है. उन्हे ही प्रथम हप्ता दिया जानेवाला है. जिन्होने अबतक ई-केवायसी नहीं की है, उन्हे अपडेशन करने के बाद ही पहला हप्ता दिया जानेवाला है. 

31 मई तक बढाई समयावधि 

सरकार ने ई-केवायसी अपडेशन के लिए 31 मार्च की  डेडलाईन दी थी. किंतू अनेक किसानों का ई-केवायसी करना बाकी है, जिससे सरकार ने तारीख आगे बढाई है. अब 31 मई तक किसानों को ई-केवायसी करने का अवधि दिया गया है. जिन किसानों ने ई-केवायसी की है, उन्हे ही इस वर्ष का पहला हप्ता दिया जानेवाला है. 

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील