226 गापं में चलाया महाश्रमदान उपक्रम 
गढचिरोली

226 गापं में चलाया महाश्रमदान उपक्रम, ग्रामीणों के सहयोग से पगडंडियों की हुई मरम्मत

Mahashramdan Campaign Gadchiroli: गड़चिरोली में महाश्रमदान अभियान के तहत 226 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के सहयोग से पगडंडियों और सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत की गई।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान अंतर्गत जिप गड़चिरोली की ओर से जिले के 226 ग्राम पंचायतों में 20 नवंबर को महाश्रमदान उपक्रम चलाया गया। मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान अंतर्गत गांवों का सर्वांगिण विकास करना तथा इस माध्यम से 'विकसित महाराष्ट्र' का ध्येर्य प्राप्त करना है। इसके लिए पंचायत राज संस्थाओं को अधिक मजबूत करने का प्रयास है।

ग्रामीण अंचल विकास कार्यों को गति देना, स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक जगह सुधारना तथा ग्रामीणों में सहभाग की भावना निर्माण करना महाश्रमदान का मुख्य उद्देश्य था। महाश्रमदान उपक्रम में श्रमदान से ग्रापं कार्यालय परिसर की स्वच्छता, ग्राम स्वच्छता, नालियों की सफाई, गांव के सार्वजनिक कुएं का निर्माण की स्वच्छता, पौधारोपण, सार्वजनिक जगह की मरम्मत, सड़कें तैयार करना तथा वनराई बांध का निर्माण करना, स्कूलों की रंगरंगोटी करना, वाचनालय तैयार करना, व्यायाम स्कूल तैयार करना सहित विभिन्न सामाजिक उपक्रमों का समावेश था।

सौंदर्याकरण

मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के तौर पर अनेक गांवों में ग्रापं के नेतृत्व में महाश्रमदान आयोजित किया गया है। इसमें नागरिक, स्वयंसेवक तथा अधिकारी एकत्र आकर गांव के स्वच्छता के लिए तथा सौंदर्याकरण के लिए काम किया है।

36 सड़कों की मरम्मत, 112 वनराई

बांध बनाएं: जिले में चलाएं जा रहे महाश्रमदान उपक्रम के माध्यम से जिले के 36 पगडंडी सड़क की मरम्मत की गई है। वहीं 112 वनराई बांध का निर्माण किया गया। इसी के साथ पौधारोपण, स्वच्छता अभियान आदि उपक्रम भी चलाये गए। यह अभियान 17 सितंबर को शुरू हुआ था। वहीं 31 दिसंबर तक चलने वाला है। इस उपक्रम के माध्यम से गांव के शाश्वत विकास पर जोर दिया जा रहा है। ग्रापं तथा ग्रामीण मिलकर अभियान में सहभागी हो रहे है।

सीईओ गाडे ने दी भेंट

जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने पंचायत समिति धानोरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत येरकड, सालेभट्टी, मुरूमगांव में भेंट देकर उपक्रम में सहभागी हुए। स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पशु वैद्यकीय अस्पताल, वाचनालय को भेंट देकर निरीक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्याएं जानी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी ने गड़चिरोली पंस अंतर्गत ग्राम पंचायत दिभना, बाम्हणी में महाश्रमदान कार्यक्रम में सहभागी हुए।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन